फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   69 crore rupees released for new bypass

Agra News: नए बाईपास के लिए 69 करोड़ रुपये जारी

Tue, 08 Apr 2025 11:28 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Tue, 08 Apr 2025 11:28 PM IST
विज्ञापन
69 crore rupees released for new bypass
मैनपुरी। नए बाईपास के निर्माण के लिए शासन ने 69 करोड़ रुपये की पहली किश्त जारी कर दी है। भोगांव क्षेत्र से मैनपुरी-इटावा फोरलेन हाईवे तक 15.1 किमी लंबा बाईपास बनाया जाएगा। शासन की ओर से जारी धनराशि से भूमि अधिग्रहण, सर्वे व पेड़ों के चिन्हिकरण, शिफ्टिंग आदि का कार्य होगा। शिकोहाबाद-भोगांव फोरलेन हाईवे पर यातायात का दबाव होने के चलते भोगांव क्षेत्र से शुरू होने वाले बाईपास को मैनपुरी नगर से बाहर निकालने के लिए प्रक्रिया पूरी कर ली गई थी। इस बाईपास दो चरणों में निर्माण होगा। भोगांव के जीरो प्वाइंट से मैनपुरी-इटावा फोरलेन हाईवे तक जोड़ने के लिए पहले पैकेज में निर्माण किया जाएगा। इस काम के लिए शासन से 169 करोड़ रुपये मांगे गए थे। बजट मिलने के साथ ही लोक निर्माण विभाग ने नये बाईपास के लिए टेंडर प्रक्रिया से संबंधित औपचारिकताओं पर काम शुरू कर दिया है। पहले चरण के बाद दूसरे चरण में इटावा-मैनपुरी फोरलेन से दन्नाहार क्षेत्र के गांव जरामई तक पांच किमी लंबे बाईपास का निर्माण होगा। लोनिवि के अभियंताओं ने जीरो प्वाइंट भदौरा क्षेत्र में निरीक्षण कर लिया है। अधिशासी अभियंता पीडब्ल्यूडी एके अरुण ने बताया कि नया बाईपास बनने के बाद लोगों को फोरलेन हाईवे पर मैनपुरी नगर में जाम से निजात मिलेगी। कन्नौज, फर्रुखाबाद, शाहजहांपुर, हरदोई, सीतापुर, लखीमपुर खीरी, जिलों से आगरा जाने वाले लोगों को अच्छे सफर का अनुभव होगा। पहली किस्त शासन ने जारी कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed