{"_id":"65edfd280be134bf9305723d","slug":"6743-people-have-registered-so-far-in-the-free-electricity-scheme-kasganj-news-c-175-1-sagr1033-112317-2024-03-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra News: मुफ्त बिजली योजना में 6743 ने अब तक कराया पंजीकरण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra News: मुफ्त बिजली योजना में 6743 ने अब तक कराया पंजीकरण
Mon, 11 Mar 2024 12:04 AM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
Updated Mon, 11 Mar 2024 12:04 AM IST
विज्ञापन
कासगंज। हाल में केंद्र सरकार के बजट में पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना लागू की गई है। जिसके तहत उपभोक्ताओं को पंजीकरण कराने के बाद सोलर पैनल के माध्यम से बिजली उपलब्ध कराई जाएगी। इस योजना का पंजकरण डाक विभाग कर रहा है। योजना का लाभ पाने के लिए जिले में अब तक 6743 लोगों ने पंजीकरण कराया हैं। उपभोक्ताओं में इस योजना के प्रति रूझान बढ़ रहा है।
डाक विभाग के पोस्टमैन, डाक सेवक शहरी और ग्रामीण क्षेत्र में घर-घर जाकर इस योजना के लिए उपभोक्ताओं को पंजीकरण कराने के लिए प्रेरित कर भी रहे हैं। उन्हें सौर ऊर्जा से मिलने वाली बिजली के लाभ बता रहे हैं, और योजना के बारे में जानकारी दे रहे हैं। सरकार ने इसके लिए सामान्य परिवारों 300 यूनिट मुफ्त बिजली उपलब्ध कराने की घोषणा की है। इसी के तहत कार्रवाई जारी है। जिले में अब तक 6743 पंजीकरण विभाग द्वारा कराये जा चुके हैं। योजना के तहत किलोवाट क्षमता के अनुसार सोलर पैनल उपलब्ध कराए जाएंगे। इसके लिए अलग- अलग सब्सिडी भी निर्धारित की गई है। योजना का उद्देश्य बिजली बचाने और सौर ऊर्जा को बढ़ावा देने का है।
ये जानकारी जुटा रहे डाक विभाग के कर्मी
घर-घर पहुंच रहे डाक विभाग के कर्मी लोगों को सौर ऊर्जा के प्रति प्रेरित करने के साथ उनसे संबंधित जानकारी भी प्राप्त कर रहे हैं। जिसमें पंजीकरण के लिए उपभोक्ता का मोबाइल नंबर, नाम, पता, जिला, राज्य उनके आवास की छत का क्षेत्रफल, लोकेशन की भी जानकारी ले रहे हैं। डाक विभाग द्वारा इस योजना के तहत उपभोक्ताओं का निशुल्क पंजीकरण किया जा रहा है।
विज्ञापन
पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के तहत डाक विभाग उपभोक्ताओं को पंजीकरण के लिए प्रेरित कर रहा है। उपभोक्ताओं को सौर ऊर्जा से बिजली उपलब्ध कराई जाएगी। अब तक जिले में 6743 पंजीकरण हो चुके हैं। - राजपाल सिंह, पोस्ट मास्टर।