{"_id":"6102e9708ebc3edd3b3dcecb","slug":"67-percent-parents-of-the-district-said-that-the-effect-of-corona-has-decreased-now-education-is-necessary-agra-news-agr5016964111","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिले के 67 फीसद अभिभावक बोले कि कोरोना का कम हुआ असर, अब पढ़ाई है जरूरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिले के 67 फीसद अभिभावक बोले कि कोरोना का कम हुआ असर, अब पढ़ाई है जरूरी
विज्ञापन
फिरोजाबाद। कोरोना का असर कम हुआ है। ऐसे में अब अभिभावक भी अपने बच्चों को स्कूल भेजने के लिए तैयार हैं। शासन के आदेश पर माध्यमिक स्कूलों में कक्षा नौवीं से 12वीं तक के विद्यार्थियों के माता-पिता की सहमति ली थी जिसमें 67 फीसदी अभिभावकों ने सहमति प्रदान कर दी है जबकि 33 फीसदी अभिभावक दूसरे राज्यों में फैल रहे कोरोना को देखते हुए ऑनलाइन पढ़ाई से संतुष्ट हैं।
कोरोना के कारण लंबे समय से विद्यालय बंद चल रहे हैं। सरकारी आंकड़ों के मुताबिक अधिकांश विद्यार्थियों के पास ऑनलाइन शिक्षण के पर्याप्त इंतजाम नहीं हैं। लंबे समय तक पढ़ाई से दूर होने के कारण शिक्षा की गुणवत्ता पर असर पड़ रहा है। स्कूल संचालक लगातार शासन से विद्यालय खोलने की अनुमति मांग रहे हैं। शासन ने अभिभावकों से सहमति पत्र मांगे थे। जिले के नौ वीं, 10वीं और 12वीं के 68,357 विद्यार्थी अध्ययनरत हैं। इनमें 21,369 अभिभावकों से विद्यालय खोलने या न खोलने को लेकर चर्चा की, जिसमें 14,216 अभिभावक अपने बच्चों को स्कूल भेजने के लिए तैयार हैं। इनमें अधिकांशत: सरकारी विद्यालयों में पढ़ने वाले बच्चों के अभिभावक हैं। अभिभावक भी चाहते हैं कि अब उनके बच्चे पढ़ने स्कूल जाएं। इसी सर्वे में यह बात भी सामने आई है कि दूसरे राज्यों में फैल रहे कोरोना को लेकर 33 फीसदी अभिभावक अपने लाड़लों को स्कूल भेजने से कतरा रहे हैं।
- हमने अभिभावकों से सहमति मांगी थी। इसमें 67 फीसदी अभिभावकों ने सहमति दी है। हमने रिपोर्ट को शासन भेज दिया है। अब शासन ही इस पर निर्णय लेगा। शासन के आदेशानुसार कार्य कराया जाएगा।
विज्ञापन
बालमुकुंद प्रसाद, डीआईओएस
-
टीजीटी परीक्षा को लेकर बैठक कल
फिरोजाबाद। सात और आठ जुलाई को आयोजित होने वाली प्रशिक्षित स्नातक शिक्षक की लिखित परीक्षा पांच केंद्रों पर संपन्न होगी। परीक्षा की तैयारियों को लेकर प्रशासनिक अधिकारियों की बैठक 31 जुलाई को कलेक्ट्रेट सभागार में होगी। यह जानकारी डीआईओएस बालमुकुंद प्रसाद ने दी।