{"_id":"6ac73dab0a35a464d305feb6","slug":"65-year-old-woman-dies-after-drinking-toilet-cleaner-in-agra-2026-10-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"आगरा: घर से नाराज होकर घाट पहुंची वृद्धा, टॉयलेट क्लीनर पीने के बाद बिगड़ी हालत; एसएन में तोड़ा दम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आगरा: घर से नाराज होकर घाट पहुंची वृद्धा, टॉयलेट क्लीनर पीने के बाद बिगड़ी हालत; एसएन में तोड़ा दम
Thu, 08 Oct 2026 12:22 PM IST
Dhirendra Singh
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
Published by: Dhirendra Singh
Updated Thu, 08 Oct 2026 12:22 PM IST
सार
न्यू आगरा के पोइया घाट पर टॉयलेट क्लीनर पीने वाली 65 वर्षीय शीला देवी की एसएन मेडिकल कॉलेज में इलाज के दौरान मौत हो गई। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है। मामले में अभी कोई तहरीर नहीं मिली है।
विज्ञापन
आगरा में 60 वर्षीय महिला ने पिया टॉयलेट क्लीनर
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
न्यू आगरा के पोइया घाट पर मंगलवार दोपहर टॉयलेट क्लीनर पीने वाली वृद्धा शीला देवी की एसएन मेडिकल कॉलेज में इलाज के दौरान बुधवार सुबह मौत हो गई। देव नगर, खंदारी निवासी शीला देवी (65) घर से किसी बात पर नाराज होकर पोइया घाट पहुंची थीं।
पुलिस ने उन्हें एसएन भेजकर परिजन को सूचना दी थी। एसीपी हरीपर्वत बजरंग प्रसाद ने बताया कि पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवा परिजन के सुपुर्द किया है। मामले में कोई तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने पर अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
पुलिस ने उन्हें एसएन भेजकर परिजन को सूचना दी थी। एसीपी हरीपर्वत बजरंग प्रसाद ने बताया कि पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवा परिजन के सुपुर्द किया है। मामले में कोई तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने पर अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन