फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   65 couples tied the knot amid Nikah and Vedic chanting

Agra News: सामूहिक विवाह समारोह में 65 जोड़े परिणय सूत्र में बंधे

Mon, 27 Feb 2023 12:51 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Mon, 27 Feb 2023 12:51 AM IST
विज्ञापन
65 couples tied the knot amid Nikah and Vedic chanting
सहावर। मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत सहावर विकासखंड के एक मैरिज होम में 65 जोड़ों का सामूहिक विवाह कराया गया। समारोह में धर्म के हिसाब से विवाह संपन्न कराने के लिए वैदिक मंत्रोच्चार के लिए पुरोहित तो निकाह पढ़ाने के लिए मौलाना की व्यवस्था की गई थी। अतिथियों ने परिणय सूत्र में बंधे नव दंपती को शुभकामनाएं दीं। विवाह समारोह में विकासखंड अमांपुर के 31 जोड़े और विकासखंड सहावर के 32 जोड़े, नगरपंचायत अमांपुर के 2 जोड़े परिणय सूत्र में बंधे। इन 65 जोड़ों में 2 मुस्लिम जोड़ों का निकाह कराया गया। परिणय सूत्र में बंधे जोड़ों को मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के अंतर्गत दिए जाने वाले उपहार प्रदान किए गए। कार्यक्रम में ब्लॉक प्रमुख सहावर कृष्णा राजपूत ने कहा कि मुख्यमंत्री सामूहिक योजना से गरीब परिवार लाभान्वित हो रहे हैं। इसी तरह से यह आयोजन प्रशासन के द्वारा संपन्न कराए जा रहे हैं। जिला पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि बौबी कश्यप ने भी सामूहिक विवाह योजना की सराहना की ओर नव दंपत्तियों को शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि सरकार के द्वारा कई कल्याणकारी योजनाएं चलाई जा रही हैं। जिसका पात्र लाभ उठाएं। सामूहिक विवाह कार्यक्रम में खंड विकास अधिकारी हरविंद राजपूत, खंड विकास अधिकारी अमांपुर तुलिका श्रीवास्तव, पूर्व ब्लॉक प्रमुख विजेंद्र गौर, एडीओ परवेज अली, एडीओ कुलदीप किशोर आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed