फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   64 kiln operators are sitting on royalty worth Rs 1.28 crore

Agra News: 1.28 करोड़ रुपये की राॅयल्टी दबाए बैठे हैं 64 भट्ठा संचालक

Tue, 12 Nov 2024 11:23 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Tue, 12 Nov 2024 11:23 PM IST
विज्ञापन
64 kiln operators are sitting on royalty worth Rs 1.28 crore
कासगंज। जिले में भट्ठा संचालक रॉयल्टी जमा करने को लेकर गंभीर नही है। सहावर और कासगंज में संचालित 64 भट्ठा संचालकों ने रॉयल्टी का लगभग 1.28 करोड़ अभी तक जमा नहीं किया है। खनन विभाग ने नोटिस भेजकर बिना रॉयल्टी जमा किए ईंट पाथने वाले भट्ठा संचालकों पर कार्रवाई की चेतावनी दी है।
विज्ञापन

जिले में फिलहाल लगभग 190 भट्ठा संचालित हैं। कासगंज तहसील क्षेत्र में 55, सहावर में 72 और पटियाली में 63 भट्ठों पर ईंट निर्माण का कार्य किया जाता है। कासगंज में 13 और सहावर में 51 भट्ठा संचालकों पर रॉयल्टी का 1.28 करोड रुपये बकाया है। प्रति भट्ठा संचालक प्रतिवर्ष लगभग 2.00 लाख रुपये रॉयल्टी के रूप में जमा करते हैं। इसके बाद ही भट्ठे पर ईंट पाथने का कार्य शुरू किया जाता है। लेकिन भट्ठा संचालकाें ने बिना रॉयल्टी धनराशि जमा किए बगैर ईंट पाथने का कार्य शुरू कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed