{"_id":"5cdd6a5fbdec22073561bca7","slug":"61558014559-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गांव-गांव जाकर निरीक्षण करेंगे खंड विकास अधिकारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गांव-गांव जाकर निरीक्षण करेंगे खंड विकास अधिकारी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मैनपुरी। अब जन समस्याओं को जानने और निराकरण के लिए खंड विकास अधिकारी रोजना क्षेत्र में निरीक्षण करेंगे। इस दौरान वे विकास कार्यों को भी देखेंगे। इसके लिए मुख्य विकास अधिकारी ने सभी खंड विकास अधिकारियों को निर्देश जारी कर दिए हैं। सभी ब्लॉकों में खंड विकास अधिकारी की तैनाती है। लेकिन उनके कार्य कार्यालय तक ही सिमट कर रह जाता है। अब वे निरीक्षण के साथ ही लोगों की शिकायतों को भी सुनेंगे। इससे जल्द ही समस्याओं का निराकरण कराया जा सकेगा।
इसके लिए सभी खंड विकास अधिकारियों को मुख्य विकास अधिकारी ने निर्देश जारी किए हैं। इसके तहत प्रतिदिन वे ग्रामीण क्षेत्र में जाकर निरीक्षण करने के साथ ही जनसमस्याएं सुनेंगे। अगर वे किसी गांव में होने की बात कहते हैं तो वहां के ग्राम प्रधान और ग्रामीणों से उन्हें बात करानी होगी। इससे ये पुष्टि हो जाएगी कि वास्तव में वे निरीक्षण के लिए गए हैं। इससे लोगों को राहत मिलेगी। अब तक जहां शिकायतों के लिए खंड विकास अधिकारी कार्यालय जाना पड़ता थो अब खंड विकास अधिकारी खुद गांव में पहुंचेंगे।