फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   शादी का झांसा देकर एएनएम से छह माह तक किया दुष्कर्म

शादी का झांसा देकर एएनएम से छह माह तक किया दुष्कर्म

Fri, 10 May 2019 11:19 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Fri, 10 May 2019 11:19 PM IST
विज्ञापन
शादी का झांसा देकर एएनएम से छह माह तक किया दुष्कर्म
Muzaffarpur Girls Hostel
एटा। एएनएम युवती के साथ आरोपी युवक ने शादी का झांसा देकर छह माह तक दुष्कर्म किया। बाद में जातिसूचक शब्दों का प्रयोग करते हएु शादी से मना कर दिया। पीड़िता ने कोतवाली पुलिस को शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस घटना स्थल को लेकर जांच करने की बात कह रही है।
विज्ञापन

अलीगढ़ अस्पताल में तैनात एएनएम युवती की शहर निवासी एक युवक, जो परिवहन विभाग में परिचालक है, से बस में अलीगढ़ आते जाते समय पहचान हो गई थी। इसे लेकर वह उसके कमरे पर आता जाता था। आरोप लगाया कि युवक ने उसके साथ छह माह पहले तमंचे के बल पर दुष्कर्म किया। इसके बाद आरोपी परिचालक शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करता रहा। युवती ने बताया कि विगत दिनों वह शहर के रोडवेज बस स्टैंड पर आई तो आरोपी परिचालक उसे अपनी बहन के घर ले गया। याहं उसने और उसके रिश्तेदार ने कोल्डड्रिंक में नशीला पदार्थ मिलाकर बेहोशी की हालत में उसके साथ दुष्कर्म किया। बाद में उसे बेहोशी की हालत में छोड़कर आरोपी उससे जेवरात लेकर फरार हो गए। इसके बाद एएनएम ने शादी की बात की तो आरोपी ने जातिसूचक शब्दों का प्रयोग करते हुए शादी से इनकार कर दिया। मामले में कोतवाली में पीड़िता ने तहरीर दी है। वहीं पुलिस घटना स्थल अलीगढ़ का बता कर उसे वहां पहुंचकर शिकायत देने की बात कह रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed