फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   गारमेंट्स की दुकान से ताला तोड़कर लाखों की चोरी

गारमेंट्स की दुकान से ताला तोड़कर लाखों की चोरी

Tue, 12 Feb 2019 10:31 PM IST
faeem faeem faeem faeem
Updated Tue, 12 Feb 2019 10:31 PM IST
विज्ञापन
गारमेंट्स की दुकान से ताला तोड़कर लाखों की चोरी
chori
एटा। मोहल्ला रेवाड़ी स्थित गारमेंट्स की दुकान में सोमवार देर रात चोरों ने धावा बोल दिया। चोर दुकान से करीब 15 लाख रुपये कपड़े आदि सामान चोरी करके ले गए। मंगलवार सुबह दुकान के ताले टूटे देखकर लोगों को घटना की जानकारी हो सकी। जानकारी पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर पीड़ित से तहरीर ले ली।
विज्ञापन

कोतवाली नगर क्षेत्र के पटियाली गेट निवासी नितिन पुत्र रवेंद्र जैन की मोहल्ला रेवाड़ी में विपिन गारमेंट्स के नाम से दुकान है। प्रतिदिन की भांति सोमवार रात वह दुकान बंद करके घर चला गया। देर रात चोरों ने ताले तोड़कर दुकान में प्रवेश कर लिया। चोर दुकान से करीब 15 लाख रुपये के कपड़े आदि सामान चोरी करके ले गए। मंगलवार सुबह नितिन को दुकान पहुंचने पर ताले टूटे देखकर घटना की जानकारी हो सकी। सूचना पर आसपास के लोग और व्यापारी मौके पर एकत्रित हो गए। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। कोतवाली नगर प्रभारी ने बताया कि मामले की जांच कर चोरों का पता लगाया जा रहा है।
विज्ञापन


पहले भी हो चुकी घटनाएं
एटा। शहर में चोरी की वारदातें नहीं थम रही है। कपड़ों की दुकान में चोरी होने से पहले भी शहर में घंटाघर स्थित किराने की दुकान में, शिवगंज में दो जनवरी को दो दुकानों से, कैलाशगंज निवासी बीएसएफ जवान के घर से लाखों की चोरी आदि घटनाएं हो चुकी है। इनमें से पुलिस अब तक एक भी घटना का खुलासा नहीं कर सकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed