फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   बंटी हत्याकांड का मुख्य आरोपी सुशील उर्फ सट्टा गिरफ्तार

बंटी हत्याकांड का मुख्य आरोपी सुशील उर्फ सट्टा गिरफ्तार

Mon, 21 Jan 2019 10:30 PM IST
anant jain anant anant
Updated Mon, 21 Jan 2019 10:30 PM IST
विज्ञापन
बंटी हत्याकांड का मुख्य आरोपी सुशील उर्फ सट्टा  गिरफ्तार
arrest - फोटो : अमर उजाला
फिरोजाबाद। थाना रामगढ़ पुलिस ने सोमवार को वाहन चेकिंग के दौरान चनौरा में हुई बंटी हत्याकांड के मुख्य आरोपी सुशील उर्फ सट्टा को गिरफ्तार कर लिया। उससे 32 बोर की देशी पिस्टल एवं दो कारतूस बरामद किए। सीओ टूंडला डॉ. अरुण कुमार सिंह ने कहा कि बंटी की हत्या पैसे के बंटवारे को लेकर की थी। सुशील के साथ कई आपराधिक मामले दर्ज हैं।
विज्ञापन


थाना उत्तर के मोहल्ला संतोष नगर के निवासी बंटी की 22 जून को 2018 को थाना रामगढ़ क्षेत्र के कुतुकपुर चनौरा में गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। पुलिस को हत्याकांड के खुलासे में काफी मशक्कत करनी पड़ी थी।
विज्ञापन


सीओ टूंडला डा. अरुण कुमार सिंह ने पत्रकारों से वार्ता के दौरान कहा थाना रामगढ़ एसओ कुलदीप सिंह, एसचीपी महाराज सिंह व टीम के साथ रैपुरा रोड पर वाहनों की चेकिंग कर रहे थे। इसी दौरान पुलिस को एक युवक भागने लगा। पुलिस ने घेराबंदी करके उसे पकड़ लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


उसके कब्जे से 32 बोर की पिस्टल, दो कारतूस भी मिले है। पूछताछ में उसने अपना नाम थाना उत्तर के संतोष नगर निवासी सुशील उर्फ सट्टा पुत्र भीमसेन बताया है। वह बंटी हत्याकांड का मुख्य अभियुक्त है। सीओ टूंडला डाक्टर अरुण ने बताया कि बंटी एवं सुशील के मध्य ब्याज व चोरी के पैसे के बंटवारे को लेकर विवाद चल रहा था।


22 जून 2018 को सुशील उर्फ सट्टा अपने साथियों के साथ बंटी को चनौरा स्थित खत्ताघर के पास ले गया। शराब पिलाने के बाद उसकी हत्या कर दी थी। सुशील पर हत्या, लूट के साथ एनएसए सहित कई अभियोग दर्ज हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed