फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   सख्ती देख फेसबुक यूजर्स में खलबली, आपतिजनक टिप्पणियां हटाईं

सख्ती देख फेसबुक यूजर्स में खलबली, आपतिजनक टिप्पणियां हटाईं

Mon, 21 Jan 2019 10:26 PM IST
faeem faeem faeem faeem
Updated Mon, 21 Jan 2019 10:26 PM IST
विज्ञापन
सख्ती देख फेसबुक यूजर्स में खलबली, आपतिजनक टिप्पणियां हटाईं
fb crime
कासगंज। गणतंत्र दिवस पर तिरंगा यात्रा को लेकर सोशल मीडिया पर शुरू हुईं सरगर्मियां प्रशासनिक तेवर के सामने कमजोर पड़ने लगी हैं। आपत्तिजनक पोस्ट पर दो युवकों को पुलिस ने जेल भेज दिया। इसके बाद फेसबुक यूजर्स में खलबली मच गई। सोशल मीडिया पर तैर रहीं तिरंगा यात्रा को लेकर की गईं पोस्ट आनन फानन में हटा ली गई हैं। शेयर और टैग का दौर भी थम गया है। खुफिया तंत्र सक्रिय गया है और अराजक तत्वों पर निगरानी की योजना बना ली है।
विज्ञापन

पिछले वर्ष गणतंत्र दिवस पर हुए बवाल के बाद पुलिस प्रशासन पूरी तरह अलर्ट है। जिलेभर में हाई अलर्ट जारी है और गली गली मुखबिरों का जाल बिछाया जा रहा है। पिछले कई महीनों से तिरंगा यात्रा को लेकर लोग पोस्ट कर रहे हैं और उन पोस्ट पर तमाम लोग तरह तरह की टिप्पणियां कर रहे हैं। जिसमें आपत्तिजनक टिप्पणियां भी शामिल थीं। पुलिस ने सोशल मीडिया की निगरानी के लिए एक टीम गठित की। पिछले दिनों जब दो युवकों ने आपत्तिजनक पोस्ट डाली तो अराजक तत्वों को सीधा सीधा कार्रवाई का संकेत दे दिया। उसके बाद रविवार से फेसबुक पर तिरंगा यात्रा को लेकर टिप्पणियों का दौर थमने लगा। तमाम फेसबुक यूजर्स ने पूर्व में की गईं टिप्पणियां पेज से हटा दीं हैं। कुछ डरे सहमें यूजर्स ने तो पुलिस प्रशासन समर्थन में की गईं टिप्पणियां भी मिटा दीं। पुलिस की सख्ती का असर सोशल मीडिया पर सीधा दिखाई दिया है। खुफिया इकाईयां भी गणतंत्र दिवस को लेकर सक्रिय हैं। खुफिया अधिकारियों ने लोगों के बीच पकड़ बनाई है और एक दूसरे को सहयोग का भरोसा दिलाते हुए मुखबिर तैयार किए हैं। पुलिस अब तक 300 से अधिक अराजक तत्वों को चिह्नित भी कर चुकी है।
विज्ञापन

राष्ट्रीय महामंत्री से किया तिरंगा यात्रा का अनुरोध
कासगंज। गणतंत्र दिवस पर शहर में तिरंगा यात्रा निकलवाने के लिए चंदन गुप्ता का भाई विवेक भाजपा युवा मोर्चा के राष्ट्रीय महामंत्री अभिजात मिश्रा से मिले। उन्होंने लखनऊ में राष्ट्रीय महामंत्री से अनुरोध किया कि गणतंत्र दिवस पर शहर में तिरंगा यात्रा निकलवाई जाए और चंदन चौक बनाने की घोषणा की जाए। विवेक ने बताया कि राष्ट्रीय महामंत्री ने मुख्यमंत्री से बातचीत का भरोसा दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


शासन ले रहा हर रोज जानकारी
कासगंज। गणतंत्र दिवस की तैयारियों पर शासन की सीधी निगाह है। प्रमुख सचिव, एडीजी, आईजी अधिकारियों से प्रतिदिन जानकारी ले रहे हैं। पुलिस प्रशासन के अधिकारी भी हर रोज तैयारियों को लेकर मंथन करने में जुटे हैं।

चंदन के परिवार को बुलावा भेजेगा पुलिस प्रशासन
कासगंज। पुलिस लाइन में होने वाले गणतंत्र दिवस समारोह में चंदन के परिवार को बुलाने का जिला प्रशासन और पुलिस की बैठक में निर्णय लिया गया है। डीएम आरपी सिंह एवं पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार शुक्ल ने गणतंत्र दिवस को लेकर कलक्ट्रेट पर हुई बैठक में विचार विमर्श किया। बैठक में निर्णय लिया कि यदि चंदन का परिवार सहमत होता है तो परिवार को गणतंत्र दिवस समारोह में आमंत्रित किया जाएगा।

- सोशल मीडिया पर नजर रखी जा रही है। जो भी सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक पोस्ट डालेगा उसे जेल भेजा जाएगा। पुलिस ढिलाई नहीं बरतेगी।
- अशोक कुमार शुक्ल, एसपी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed