{"_id":"5c3e0e25bdec22737361abc2","slug":"61547570725-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"योगी मोदी के घर पहुंचा दो गाय, लेखपाल का ऑडियो वायरल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
योगी मोदी के घर पहुंचा दो गाय, लेखपाल का ऑडियो वायरल
विज्ञापन
cow
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कासगंज। शासन से गो संरक्षण के लिए मिले निर्देशों का पालन सरकारी अमला करने को तैयार नहीं। ऐसा ही एक मामला कासगंज में सामने आया है जिसमें लेखपाल ग्रामीण से गाय को पीएम मोदी और सीएम योगी के पास ले जाने की बात कह रहा है।
पटियाली तहसील क्षेत्र के ग्राम म्यासुर के एक ग्रामीण ने लेखपाल को फोन करके बेसहारा गोवंश को पकड़वाने के लिए फोन किया। जब ग्रामीण ने लेखपाल को गोवंश पकड़वाने के लिए कहा तो वे पहले तो बोले कि उनको इस तरह के आदेश नहीं मिले। वे फोन करने वाले ग्रामीण से कहने लगे कि तुम स्वयं गोवंश को पकड़कर योगी-मोदी के पास पहुंचा दो। ग्रामीण ने उनके इस बयान को रिकार्ड करने जानकारी भी दी और कहा कि वे इसे सोशल मीडिया पर डाल देंगे। ग्रामीण ने रिकार्डिंग सोशल मीडिया पर वायरल कर दी। सोशल मीडिया पर यह ऑडियो रिकार्डिंग तेजी से वायरल हो गई। इस संबंध में पटियाली के उपजिलाधिकारी धीरेंद्र सिंह का कहना है कि यह ऑडियो अभी उनके पास नहीं पहुुंचा है। वे ऑडियो को मंगाकर जांच कराएंगे। यदि लेखपाल ने इस तरह का बयान दिया है तो उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।