फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   कक्षा चार की किताब में 28 और पांच की किताब में देश में 29 हैं राज्य

कक्षा चार की किताब में 28 और पांच की किताब में देश में 29 हैं राज्य

Fri, 11 Jan 2019 11:45 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Fri, 11 Jan 2019 11:45 PM IST
विज्ञापन
कक्षा चार की किताब में 28 और पांच की किताब में देश में 29 हैं  राज्य

विज्ञापन
फिरोजाबाद। बेसिक शिक्षा विभाग में गलतियों की भरमार है। गोपालदास नीरज, कन्हैया लाल मिश्र, प्रभाकर और सूर्यकांत निराला जैसे महापुरुषों के बारे में बच्चों को गलत ज्ञान मिल रहा है। साथ ही भारतीय इतिहास के बारे में भी अधूरी जानकारी बेसिक शिक्षा विभाग की किताबों से मिल रही है।


कक्षा चार की पुस्तक में देश में 28 और कक्षा पांच की उसी विषय की किताब में 29 राज्य होने की जानकारी दी गई है। कक्षा छह की मंजरी पुस्तक में पेज संख्या 16 पर कन्हैयालाल मिश्र प्रभाकर का जीवन परिचय दिया है। इसमें जन्म 29 मई, 1906 की जगह 1961 प्रकाशित है।
विज्ञापन


पेज संख्या 28 पर राम प्रसाद बिस्मिल का जन्म दिवस चार जून 1897 लिखा है, जबकि वास्तविक 11 जून 1897 है। पेज संख्या 85 पर गोपालदास नीरज के जीवन परिचय में जन्मतिथि गलत है। चार जनवरी 1925 की जगह आठ फरवरी 1926 प्रकाशित है।
विज्ञापन
विज्ञापन



पेज 104 पर भवानी प्रसाद मिश्र का जन्म 29 मार्च 1913 की जगह 1914 दिया है। कक्षा सात की मंजरी में पेज संख्या 11 पर जयशंकर प्रसाद का जन्मदिवस 30 जनवरी 1890 की जगह 1889 प्रकाशित है। सूर्यकांत त्रिपाठी निराला का जन्मदिन 21 फरवरी 1899 की जगह 1897 प्रकाशित है।

पेज संख्या 50 पर वैद्यनाथ मिश्र नागाजरुन का जन्म 1910 छपा है, जबकि वास्तविक 30 जून 1911 है। पेज संख्या 72 पर आशापूर्णा देवी का जन्मदिन आठ जनवरी 1909 की जगह आठ फरवरी प्रकाशित है। पेज संख्या 90 पर रामनरेश त्रिपाठी की जन्मतिथि चार मार्च 1889 की जगह 1881 प्रकाशित है।


सूरदास की मृत्यु 1580 की बजाय 1585 प्रकाशित है। कक्षा छह की मंजरी में कन्हैया लाल मिश्र के जीवन को लेकर छपी गलत सूचनारामनरेश त्रिपाठी को लेकर मंजरी में प्रकाशित गलत सूचना कक्षा छह की मंजरी में गोपाल दास का जीवन परिचय गलत दर्शाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed