{"_id":"5c2a53a9bdec2256bd3cf68d","slug":"61546277801-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"खंदी लगने से पांच सौ बीघा फसल जलमग्न","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खंदी लगने से पांच सौ बीघा फसल जलमग्न
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बरनाहल (मैनपुरी)। बहेरा सेंगर नदी से भदान तक निकले रजबहा में रविवार की रात नगला बरी के पास खंदी लग गई। खंदी लगने से आसपास के क्षेत्र की पांच सौ बीघा फसल जलमग्न हो गई। फसल जलमग्न होने से किसानों ने लाखों रुपये का नुकसान होने की संभावना जताई गई है।
बरनाहल को वर्ष 1991 में डार्क जोन घोषित किया गया था। पूरे क्षेत्र में पानी समस्या थी। पानी की समस्या से लोगों को निजात दिलाने के लिए वर्ष 2015-2016 में बहेरा सेंगर नदी से भदान तक रजबहा बनवाया गया था। इस रजबहा में दो साल से पानी नहीं पहुंचा था। रजबहा की साफ सफाई भी नहीं कराई गई थी। रजबहा में रविवार को अचानक पानी बढ़ गया।
पानी बढने से रविवार की रात नगला बरी के पास अचानक खंदी लग गई। खंदी लगने की जानकारी सोमवार की सुबह किसानों को हुई। खंदी लगने से 500 बीघा खेतों में खड़ी गेहूं, आलू, लहसुन की फसल जलमग्न हो गई। ग्रामीणों ने खेतों में भर चुके पानी को पूरे दिन निजी प्रयासों से खेत से निकालने का प्रयास किया, लेकिन उनको सफलता नहीं मिली।
विज्ञापन
खंदी लगने के लिए किसान नहर विभाग को दोषी मान रहे हैं। नाराजगी जताते हुए किसानों ने सोमवार की दोपहर गांव के बाहर प्रदर्शन किया। डीएम से फसल में हुए नुकसान का मुआवजा दिलाने की मांग की। इस मौके पर राजवीर सिंह, धनवीर सिंह, उमेश कुमार, बैजनाथ सिंह, शिवपाल सिंह, सोबरन सिंह, सीपू यादव, जयदयाल, सुरेश कुमार, विनोद कुमार, आदिराम सिंह, कृपाल सिंह, कम्मोद सिंह, वेदराम सिंह, नरेश चंद्र मौजूद रहे।