{"_id":"5c266ab0bdec2256b262e890","slug":"61546021552-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रजबहा में खंदी से गेहूं की फसल डूबी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रजबहा में खंदी से गेहूं की फसल डूबी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कटरा समान (मैनपुरी)। विकास खंड किशनी में कटरा समान जाने वाले रजबहा में खंदी लगने से किसानों की फसलें जलमग्न हो गईं। ग्रामीणों का आरोप है कि इस बार रजबहा की सफाई न होने के कारण पानी ओवरफ्लो होने लगा, जिससे पटरी का कटान शुरू हो गया।
कटरा समाज के लिए जाने वाला रजबहा गांव रंपुरा व बल्लमपुर से होकर गुजरता है। शुक्रवार सुबह रजबहा में खंदी लग जाने से गेहूं की फसल में पानी जाने लगा। सुबह जब ग्रामीण खेतों की ओर गए तो उन्हें इसकी जानकारी हुई। आनन फानन में ग्रामीणों ने एकजुट होकर खंदी बंद करने का प्रयास किया। तेज बहाव के चलते किसानों द्वारा डाली गई मिट्टी बह जा रही थी।
किसानों का आरोप है कि उन्होंने सिंचाई विभाग को भी खंदी कटने की सूचना दी थी, इसके बाद भी कोई नहीं आया। ग्रामीण देर रात तक खंदी बंद करने में जुटे रहे। तब तक गेहूं की सौ बीघा से अधिक फसल जलमग्न हो गई थी। किसानों का कहना है कि ये फसल पूरी तरह बर्बाद हो जाएगी। उन्होंने प्रशासन से मुआवजा दिलाने की मांग की है। मांग करने वालों में अनिल यादव, रामौतार, ध्रुव सिंह, रामदीन, अनोज, संतोष, सतीश, कलक्टर सिंह, मास्टर सिंह आदि शामिल हैं।
विज्ञापन
ग्रामीणों के अनुसार हर साल गेहूं की फसल से पहले रजबहा की सिल्ट सफाई की जाती है। इस बार सिल्ट सफाई नहीं कराई गई, जिससे पानी ओवरफ्लो हो रहा था। इसी कारण से पटरी में कटान हो गया और फसल बर्बाद हो गई।