{"_id":"5c1e52d2bdec2256fb08978d","slug":"61545491154-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कार की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत, कार पकड़ी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कार की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत, कार पकड़ी
विज्ञापन
डैमो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मथुरा। आगरा-दिल्ली हाईवे पर हाईवे थाने के पास कार की टक्कर से बाइक सवार की मौत हो गई। होम लोन कंपनी में कार्यरत कर्मचारी ऑफिस से बाइक पर घर लौट रहा था। हाईवे पुलिस ने कार को पकड़ लिया है। उधर, एक दूसरी घटना में भरतपुर मार्ग पर बोलेरो और स्कार्पियो की भिड़ंत में छह लोग घायल हो गए। दो वाहनों के टकराने से आधे घंटे तक भरतपुर मार्ग पर जाम लगा रहा।
थाना मगोर्रा के गांव ऊमरी निवासी किरन कुमार (24) पुत्र रामबाबू सिंह सौंख अड्डे पर डीडी प्लाजा में होम लोन कंपनी में कर्मचारी था। शुक्रवार की रात को अपनी बाइक से घर लौट रहा था। थाना हाईवे के पास पहुंचे बाइक सवार को आगरा तरफ से आ रही कार ने पीछे से टक्कर मार दी। गंभीर रूप से घायल को बाइक सवार को पुलिस ने जिला अस्पताल भिजवाया। चालक कार छोड़कर भाग खड़ा हुआ। जिला अस्पताल में कर्मचारी को मृत घोषित कर दिया गया।
उधर, भरतपुर मार्ग पर गांव नरहौली के पास बोलेरो और स्कार्पियो में भिड़ंत हो गई। दोनों वाहनों में सवार छह लोग घायल हो गए। पुलिस के पहुंचने से पहले ग्रामीणों ने घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया। आमने-सामने भिड़े वाहनों के चलते आधे घंटे भरतपुर मार्ग जाम मेें फंसा रहा। हाईवे पुलिस ने वाहनों को निकलवाकर जाम को खुलवाया। प्रभारी निरीक्षक अनूप सरोज ने बताया कि वाहनों को क्रेन से हटवाकर जाम को खुलवाया गया।