फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   जिले में सोलह साल में मिले 354 एड्स पीड़ित

जिले में सोलह साल में मिले 354 एड्स पीड़ित

Fri, 30 Nov 2018 11:16 PM IST
Updated Fri, 30 Nov 2018 11:16 PM IST
विज्ञापन
जिले में सोलह साल में मिले 354 एड्स  पीड़ित
मैनपुरी। जिले में एचआईवी पॉजिटिव मरीजों की संख्या तेजी के साथ बढ़ रही है। जिला अस्पताल में दर्ज रिकार्ड के अनुसार 16 साल में 354 मरीज एचआईवी पॉजिटिव पाए गए हैं। वर्ष 2018 में अब तक 26 मरीजों में एचआईवी के लक्षण मिले हैं।
विज्ञापन


एक जनवरी 2018 से अब तक कुल 3753 मरीजों ने एचआईवी की जांच जिला अस्पताल स्थित एआरटी सेंटर में कराई। यहां जांच के दौरान 12 पुरुष, 11 महिलाओं और एक बच्चे में एचआईवी पॉजिटिव मिला है। इनका जिला अस्पताल स्थित सब एंटी रेट्रोवायरल थैरेपी (सब एआरटी) सेंटर पर उपचार चल रहा है।
विज्ञापन


जिले में वर्ष 2002 से एड्स की जांच का रिकार्ड उपलब्ध है। इस रिकार्ड पर यदि नजर डालें तो पिछले 16 वर्ष में जिले में 354 मरीज एचआईवी पॉजिटिव मिले हैं। अक्तूबर माह में एक पुरुष और नवंबर में एक महिला एचआईवी पॉजिटिव पाई गई है। जिला अस्पताल के लैब टेक्निशियन नरसिंह राठौर बताते हैं कि जिला जेल में बंद कैदियों की भी हर माह जांच कराई जा रही है। वर्तमान में जेल में बंद तीन कैदी भी एचआईवी पॉजिटिव हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed