{"_id":"5bf986b7bdec2241903d7d9d","slug":"61543079607-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिम करके पुलिसकर्मी कम करेंगे अपनी अपनी तोंद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिम करके पुलिसकर्मी कम करेंगे अपनी अपनी तोंद
Updated Sat, 24 Nov 2018 10:43 PM IST
विज्ञापन
demo pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एटा। अब जिले में एसएसपी ने नई पहल शुरू की है। उन्होंने पुलिस कर्मियों को फिट रखने के लिए जिम करने की सुविधा उपलब्ध कराने का कदम उठाया है। इसमें पुलिस कर्मी जिम करते हुए अपने आप को स्वस्थ रख सकेंगे।
पुलिस विभाग में कर्मचारियों को मोटापे के कारण थानों में तैनाती से रोकने का मुख्यमंत्री का आदेश जारी होने के बाद हड़कंप की स्थिति है। आदेश जारी होने के बाद एसएसपी आशीष तिवारी ने जिले में नई पहल शुरू की है। उन्होंने पुलिस कर्मियों की तोंद जिम कर फिट रहने के लिए लाइन में जिम्नेजियम हॉल तैयार कराने की कवायद शुरू की है। पुलिस लाइन में बने अस्पताल में एक ओर जिम करने के लिए नए तरीके से हॉल तैयार कराया जा रहा है। इसमें सत्ता पक्ष के विधायक सहित अन्य सामाजिक लोगों से अनुदान राशि ली गई। इसके अलावा पुलिस विभाग की तरफ से बजट मुहैया कराया गया है।
पुलिस की व्यस्त नौकरी होने के कारण फिट रहने के लिए बाहर जिम या योगाभ्यास करने के लिए समय नहीं मिल पाता है। पुलिस लाइन में जिम तैयार होने से पुलिस कर्मियों को स्वास्थ्य को अच्छा रखने के लिए काफी लाभ होगा।
विज्ञापन
सिपाही मुनेश कुमार
पुलिस लाइन में तैयार हो रहे जिम्नेजियम हॉल से पुलिस और उनके परिजनों को काफी राहत मिलेगी। पुलिस कर्मियों को इसके तैयार होने से समय की बचत होने के साथ ही अधिक खर्च भी नहीं करना पडेगा। यह एसएसपी की विभाग के लिए अच्छी पहल है।
अतुल राठौर,सिपाही
पुलिस लाइन में तैयार हो रही जिम में प्रशिक्षक का कहना है कि जिम हॉल में पॉवर लिफ्टिग रेक और प्लेटफोर्म, मल्टी बेंच प्रेस, डंबल्लस स्टेक, बारबेल्स स्टेक, बंपर वेट प्लेटस स्ट्राक, क्रास फिट फंक्शन ट्रेनर के साथ ही पिन लोडेड स्टेशन तरह की जिम उपकरण उपलब्ध रहेंगे।
प्रशांत यादव,जिम प्रशिक्षक
पुलिस लाइन में तैयार हो रहा जिम्रेजियम हॉल पूरी तरह से बातानुकूलित होगा। जिसमें दो एसी के साथ ही दो चेंज रुम, बाथरुम आदि शामिल रहेगा। जिम जल्द शुरू कराने के लिए तेजी से काम करवाया जा रहा है।
वरुण कुमार सीओ सिटी
पुलिस कर्मियों को स्वस्थ रखना बहुत जरुरी है। एसएसपी से हुई बातचीत के बाद पांच लाख रुपये का निधि से बजट दिया गया है। पुलिस लाइन में तैयार होने वाली जिम पुलिस के साथ ही अन्य लोगों के लिए काफी मद्दगार होगी। यह एसएसपी की अच्छी पहल है।
विपिन वर्मा,डेविड, सदर विधायक एटा