{"_id":"5bf810aabdec22414c6435a6","slug":"61542983850-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सेना भर्ती में पहुंचे युवकों ने किया हंगामा, पुलिस ने खदेड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सेना भर्ती में पहुंचे युवकों ने किया हंगामा, पुलिस ने खदेड़ा
Updated Fri, 23 Nov 2018 08:20 PM IST
विज्ञापन
डेमो
- फोटो : डेमो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मथुरा। सेना भर्ती मेला में मथुरा की छाता और महावन तहसील के युवाओं ने भर्ती प्रक्रिया में हो हल्ला मचाकर खलल डाला। पुलिस ने युवाओं को खदेड़ा और भर्ती प्रक्रिया शुरू कराई। इसके चलते एक घंटे देर से भर्ती प्रक्रिया शुरू हुई। छह हजार में से 490 युवकों ने दौड़ पूरी की।
शुक्रवार को मथुरा जनपद के महावन और छाता तहसील के युवाओं के लिए भर्ती प्रक्रिया शुरू की गई। इसके लिए 9484 युवकों ने पंजीकरण कराया था। शुक्रवार तड़के तक ईगल ग्राउंड मैदान पर 8000 युवक पहुंच गए। अपना नंबर जल्दी आने को लेकर युवकों ने हो हल्ला मचाना शुरू कर दिया। लाइन में लगने को लेकर युवकों में धक्का मुक्की होती रही। इसे लेकर एक घंटे तक सेनाधिकारी भर्ती प्रक्रिया शुरू नहीं कर सके।
सेनाधिकारियों ने पुलिस अफसरों से संपर्क किया तो पुलिस ने लाठी फटकारी और युवकों को खदेड़ा। तब जाकर प्रक्रिया शुरू हुई। भर्ती के लिए अकेले सोल्जर जीडी ट्रेड के लिए 3700 युवक पहुंचे थे। 400, 400 के ग्रुप बनाकर 6000 युवकों को दौड़ाया गया। इसमें से 490 युवकों ने दौड़ परीक्षा पूरी की।
विज्ञापन
चार युवक हुए घायल
सेना भर्ती मेला में दौड़ के दौरान युवकों ने दौड़ पूरी करने को शॉर्टकट अपना और एक दूसरे को लंगड़ी मार दी। इससे कई बार युवक दौड़ने के दौरान गिर गए। इससे चार युवक घायल हो गए।
चिकित्सकों की टीम ने दो युवकों को प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी, वहीं दो को जिला अस्पताल में भर्ती कराया।