{"_id":"5beb1974bdec2269b84641ca","slug":"61542134132-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रोडवेज की चपेट में आई बाइक, छह माह की बच्ची की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रोडवेज की चपेट में आई बाइक, छह माह की बच्ची की मौत
Updated Wed, 14 Nov 2018 12:05 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सिरसागंज (फिरोजाबाद)। सिरसागंज के गांव धातरी के पास जनरथ (रोडवेज की बस) की चपेट में आने से बाइकसवार तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। जबकि छह माह की बच्ची की मौत हो गई। हादसे के बाद बस चालक गाड़ी को भगा ले गए।
मौके पर भीड़ एकत्रित हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। हादसा मंगलवार को हाईवे स्थित ग्राम धातरी के पास दोपहर के बाद हुआ। जनपद इटावा के थाना बकेबर के उरैन निवासी सत्यपाल (26) पुत्र विजयपाल पत्नी लक्ष्मी (24) एवं भाई अंकित (20) के साथ छह माह की बेटी दीक्षा के साथ बाइक से नोएडा जाने को निकले थे।
सिरसागंज क्षेत्र के गांव सराय शेख निवासी अपने बहनोई ब्रजेश कुमार के घर चले गए थे। बहनोई से
मिलने के बाद चारों नोएडा के लिए निकल रहे थे। इसी दौरान परिवहन निगम की जनरथ ने बाइक सवारों को अपनी चपेट में ले लिया।
हादसे में छह माह की बेटी दीक्षा की मौत हो गई। जबकि सत्यपाल उसकी पत्नी लक्ष्मी एवं भाई अंकित घायल हो गए। हादसे के बाद बस चालक बस को भगा ले गया। मौके पर काफी भीड़ एकत्रित हो गई। थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने घायलों को उपचार के लिए जिला अस्पताल भेजा है। शव को पोस्टमार्टम के लिए रखवा दिया है। घटना के संबंध में परिजनों की ओर से थाना पुलिस को तहरीर दी है।