फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   दिवाली आज, खुशियों से रोशन होगा जहान

दिवाली आज, खुशियों से रोशन होगा जहान

Tue, 06 Nov 2018 10:14 PM IST
Updated Tue, 06 Nov 2018 10:14 PM IST
विज्ञापन
दिवाली आज, खुशियों से रोशन होगा जहान
dev deepawali - फोटो : अमर उजाला
एटा। प्रकाश पर्व दिवाली आज मनाई जाएगी। इस मौके पर लोग गणेश और लक्ष्मी का पूजन कर सुख-समृद्धि की कामना करेंगे। वहीं पटाखे और आतिशबाजी चलाकर धूम-धड़ाका किया जाएगा। मंगलवार को पूरे दिन घरों में पर्व को लेकर तैयारियां चलती रहीं। वहीं बाजारों में भी भीड़-भाड़ नजर आई।
विज्ञापन

दीपोत्सव की तैयारियां पूरी हो चुकी हैं। मंगलवार को भी बाजारों में दिनभर ग्राहकों की भीड़ उमड़ती रही। धनतेरस पर आधी रात तक खुलीं दुकानें मंगलवार सुबह से ही गुलजार हो गईं। आभूषण की दुकानों पर भी दिनभर खासी भीड़ नजर आई। वहीं, छोटी दिवाली को लेकर अन्य सामानों की भी बिक्री बढ़ गई। खाद्य सामग्री, मिष्ठान, खील बताशे, विद्युत सामान आदि की दुकानों पर भीड़ उमड़ी।
विज्ञापन

वहीं, छोटी दीपावली की शाम से घरों पर चाइनीज झालरों की रंगबिरंगी चमक देखने को मिली। प्रतिष्ठानों और इमारतों को झालरों से सजाकर रोशन किया गया। इसके अलावा घरों में महिलाएं दीपावली की तैयारियों में व्यस्त रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन


खूब बिके मिट्टी के दीपक
बाजारों में मिट्टी के दीपकों की खूब बिक्री हो रही है। कुंभकारों का कहना है कि दशक में पहली बार लोगों में दीपकों को लेकर उत्साह है। अन्यथा लोग केवल पूजन के दिए ग्यारह या पांच दीपक खरीदते थे।
खूब पसंद आए पोशाक वाले लक्ष्मी गणेश
पर्व पर आकर्षक पोशाक वाले गणेश लक्ष्मी लोगों की पसंद बने रहे। मूर्ति विक्रेता जितेंद्र ने बताया कि मिट्टी की मूर्तियों की मांग सर्वाधिक है। कोलकाता और लखनऊ की पोशाक वाली मूर्तियां लोगों को खूब भा रही हैं। मिट्टी के बने विभिन्न आकृतियों के दिए भी खूब बिके।

मिष्ठान्न विक्रेताओं के यहां रही भीड़
शहर में मिष्ठान्न की दुकानों पर भी भीड़ उमड़ रही है। मिठाई की बड़ी मांग के चलते दुकानदार लोगों की डिमांड पूरी नहीं कर पा रहे हैं। जिलेभर में करीब दो करोड़ के आसपास मिठाई बिकने की उम्मीद जताई जा रही है।
सजावट के सामानों की भी हुई बिक्री
पर्व पर सजावट सामान की मांग बढ़ी है। मंगलवार को बाजारों में रंगीन कागज, मोती, रेशम, गोटे वाली मालाएं भी खूब बिकीं। गिफ्ट कलेक्शन पर गणेश लक्ष्मी की विभिन्न प्रतिमाओं के साथ ही घरेलू साज-सज्जा के आइटम भी खरीदे गए। इनमें फूल माला, मोती लड़ी, ऐटिंक वर्क वाले बंधनवार, कंडील, गुलदस्ते, शोपीस आदि ग्राहकों के आकर्षण का केंद्र रहे।

मनमाने दाम पर बिकी खील
बढ़ी मांग से खील के दाम चढ़ गए। 50 रुपये किलो बिक रही खील मंगलवार को 70 रुपये किलो तक पहुंच गई। विक्रेता संतोष सक्सेना ने बताया कि खील की आपूर्ति बाहर से ही हुई। महंगी होने के बाद भी इस बार खील की मांग खूब रही।
ऐसे करें दीवाली पूजन
पर्व पर स्थिर लग्न में माता महा लक्ष्मी का पूजन ज्यादा शुभ माना जाता है। ज्योतिषाचार्यों की मानें तो स्थिर लग्न में अपने घर पर माता महालक्ष्मी की चौकी लगाकर उस पर लक्ष्मी गणेश कुबेर आदि देवताओं की मूर्तियां रखकर पूर्व या उत्तर दिशा की ओर मुंह करके बैठे। अपने बायीं ओर जल का पात्र, घंटी, धूपबत्ती और तेल का दीपक रखें। दाहिनी ओर घी का दीपक, जल से भरा शंख, घिसा हुआ चंदन, रोली, कलावा, पुष्प और अक्षत, फल व मिठाई रखें। इसके बाद स्वयं को पवित्र करने के साथ देवी देवताओं के पूजन का संकल्प करें और सहज रूप से पूजा करें। संध्याकाल को घर व व्यवसाय स्थल पर पूजन और दीप मालिका करें। संभव हो तो रात में जागरण करते हुए भजन आदि गाते हुए माता महा लक्ष्मी के आगमन की प्रार्थना करें।

बाजार में दिखी रौनक, लोगों ने की जमकर की खरीदारी
मिरहची। कस्बा में पिछले दो तीन दिन से खरीदारी को लेकर खूब भीड़ देखने को मिल रही है। जिसमें मंगलवार को लोगों ने धूमधाम से पर्व को मनाने के लिए सामान उपहार आदि खरीदा। महंगाई के दौर में बाजारों में दिखी रौनक से व्यापारी वर्ग के लोगों में भी उत्साह दिखाई दिया, जहां लोगों ने घरों में पकवान बनाने के लिए सामान खरीदा वहीं महिलाएं सोने चांदी के आभूषणों की खरीदारी करतीं नजर आईं जिससे बाजार गुलजार दिखाई दिया।

झालर और दीपकों की हुई जमकर बिक्री
राजा का रामपुर। कस्बे के बाजार में सुबह से ही भीड़ देखने को मिली। झालर और दीपकों की जमकर बिक्री हुई। नगर के साथ साथ ग्रामीण क्षेत्र के लोगों ने भी बाजार पहुंचकर खूब खरीदारी की। इससे दिनभर बाजार में जाम के हालात बने रहे। नगर पंचायत अध्यक्ष महावीर सिंह राठौर ने कहा कि दीपावली का त्यौहार सभी नगरवासी शांती प्रेम एवं सौहार्द से मनाऐं। बच्चे पटाखे दूर से ही चलाए। तेज ध्वनि एवं वातावरण को दूषित करने वाली आतिशबाजी का परहेज कर।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed