{"_id":"5bdc8a20bdec22697f68067a","slug":"61541179936-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क पर भरा सीवर का पानी, लोग हुए परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सड़क पर भरा सीवर का पानी, लोग हुए परेशान
Updated Fri, 02 Nov 2018 11:02 PM IST
विज्ञापन
डैमो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वृंदावन (मथुरा)। शुक्रवार को वृंदावन की मुस्लिम बस्ती के मथुरा दरवाजा क्षेत्र की मुख्य सड़क पर सीवर और नालों का पानी भर गया। इससे मार्ग पूरी तरह अवरुद्ध रहा। सड़क पर गंदा पानी भरने से जुमे की नमाज अदा करने जाने वाले मुस्लिम समाज के लोगों को भी दूसरे रास्ते का सहारा लेना पड़ा।
निकासी न होने के कारण गंदा पानी सुबह से शाम तक सड़क पर भरा रहा।स्वच्छ भारत अभियान की नगर निगम द्वारा धज्जियां उड़ाई जा रही हैं। सनातन धर्मियों के पवित्र कार्तिक मास भी इससे अछूता नहीं रहा।
जामा मस्जिद इंतजामियां कमेटी के अध्यक्ष आजाद कुरैशी ने कहा कि पिछले डेढ़ साल से हम इस गंदे पानी की समस्या को झेल रहे हैं। उन्होंने बताया कि हर त्योहार पर यही हाल होता है, जब सड़क पर सीवर और नाले का पानी से लोग निकलने के लिए मजबूर होते हैं। कहा कि कई बार शिकायत करने के बाद भी नगर निगम ने ध्यान नहीं दिया।