फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   सुपुर्द-ए-खाक किए गए ताजिये

सुपुर्द-ए-खाक किए गए ताजिये

Fri, 21 Sep 2018 10:45 PM IST
Updated Fri, 21 Sep 2018 10:45 PM IST
विज्ञापन
सुपुर्द-ए-खाक किए गए ताजिये

विज्ञापन
एटा/पिलुआ। मोहर्रम पर शुक्रवार को मातम मनाया गया। मुस्लिम समुदाय ने ताजिए सुपुर्द-ए-खाक किए। इस दौरान जुलूस में युवाओं ने करतब दिखाए।

शहर में मुस्लिम समुदाय ने मोहर्रम को गमगीन माहौल में मनाया। इस दौरान हजरत इमाम हुसैन की याद में मातम मनाया गया। ताजियों को लेकर समाज के युवा वर्ग ने मातम मनाया। इस दौरान समाज बंधुओं ने खुदा से इबादत की और जियारत कर दुआ मांगी। शुक्रवार को सुबह करबला में ताजियों को गमगीन माहौल में सुपुर्द-ए-खाक किया गया।

उधर, पिलुआ में मोहर्रम का जुलूस स्टेट बैंक से शुरू हुआ। जुलूस मैन मार्केट और मैन रोड से होते हुए करबला पहुंचा। जहां मातमी माहौल मेें ताजियों को सुपुर्द-ए-खाक किया गया। इस मौके पर इरफान, निसार, वहीद हसीन, एहसान, जमील मुस्कर, इकबाल मौजूद रहे। जिले भर में जुलूस के दौरान कड़े सुरक्षा बंदोबस्त रहे। चप्पे-चप्पे पर पुलिस बल तैनात रहा। पुलिस ने अराजक तत्वों पर कड़ी नजर रखी।
विज्ञापन

-----------------
कस्बा में निकाला गया मातमी जुलूस
अवागढ़/राजा का रामपुर। कस्बा में ताजियों का जुलूस निकाला गया। जुलूस मोहल्ला पठानान से नगर पंचायत डाकघर मार्ग से होता हुआ करबला पहुंचा।
ताजियों का जुलूस हजरत इमाम हुसैन की याद में निकाला गया। बताते है कि पैगम्बर ए इस्लाम मोहम्मद के नबाजे इमाम हुसैन को पूरी सेना समेत प्यासा व भूखा रखकर शहीद किया गया था। इस मातमी जुलूस में इरीश खा, सददीक खा, भूरे खा, पप्पू, अलाउद्दीन, आबिद अली, खुशनूद, इमरान खां, नूर आलम, अहमदशेर खां, कासिम खां आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं अवागढ़ के मोहल्ला तवायफान, कोलियान, जलेसर रोड से ताजियों का जुलूस निकाला गया। पूरे कस्बे का भ्रमण कर मोहब्बत शाह वली दरगाह स्थित करबला में सुपुर्द ए खाक किए गए। रिजवान वारसी, राशिद खान, लियाकत अली, आजम खान, ग्यासुददीन, जुगनू खान, नसरत अली, साबुददीन खान, गुडडू टेलर, गुलामनवी, चमन भाई, सत्तार खान आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed