फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   डॉक्टर बोले रात में नहीं करूंगा ड्यूटी

डॉक्टर बोले रात में नहीं करूंगा ड्यूटी

Sat, 08 Sep 2018 10:52 PM IST
Updated Sat, 08 Sep 2018 10:52 PM IST
विज्ञापन
डॉक्टर बोले रात में नहीं करूंगा  ड्यूटी
मैनपुरी। जिला अस्पताल में आए दिन फार्मासिस्टाें और डॉक्टरों के साथ हो रही अभद्रता से जिला अस्पताल के डॉक्टर और फार्मासिस्ट परेशान हैं। दो डॉक्टरों ने रात के समय ड्यूटी न करने का प्रार्थना पत्र दिया है। वहीं फार्मासिस्ट भी ड्यूटी करने से घबरा रहे हैं। जिलाधिकारी से मिले फार्मासिस्टों ने अस्पताल में चौकी की स्थापना करने की मांग की है।
विज्ञापन


जिला अस्पताल में डॉक्टर आकांक्षा सिंह और फार्मासिस्ट शिवदत्त, शिवमंगल सिंह के साथ अभद्रता के बाद डॉक्टर और फार्मासिस्ट दहशत में हैं। फार्मासिस्टों के प्रतिनिधि में रूप में डाक्टर ऋषि प्रकाश ने जिलाधिकारी से मुलाकात की। जिलाधिकारी प्रदीप कुमार ने उन्हें हर संभव मदद का भरोसा दिलाया है। पूर्व में हुई घटनाओं के आरोपियों को शीघ्र गिरफ्तार करने के लिए एसपी से बात की। फार्मासिस्टों ने जिलाधिकारी से अस्पताल में पुलिस चौकी की स्थापना की मांग की है। वहीं आए दिन होने वाली अभद्रता से परेशन ईएमओ डॉ. आकांक्षा सिंह और डॉ. अनुज कुमार ने सीएमएस को पत्र भेजकर रात के समय ड्यूटी देने से पूरी तरह से मना कर दिया है। उनके द्वारा इस संबंध में सीएमओ को भी जानकारी दी गई है। डॉक्टरों ने कहा है कि इन हालातों में रात के समय इमरजेंसी ड्यूटी करना मुनासिब नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed