फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mainpuri News ›   राधा-कृष्ण के स्वरुपों की प्रस्तुतियां देकर मन मोहा

राधा-कृष्ण के स्वरुपों की प्रस्तुतियां देकर मन मोहा

Sat, 01 Sep 2018 11:37 PM IST
Updated Sat, 01 Sep 2018 11:37 PM IST
विज्ञापन
राधा-कृष्ण के स्वरुपों की प्रस्तुतियां देकर मन मोहा
मैनपुरी। श्रीकृष्ण जन्माष्टमी को लेकर स्कूलों और कॉलेजों में सजीव झांकियां सजाई गईं। इस दौरान राधा-कृष्ण के स्वरूप छात्र-छात्राओं ने मनमोहक प्रस्तुतियां दीं। सजीव झांकियों को देखकर हर कोई मंत्रमुग्ध हो गया। नगर के सेंट मेरीज स्कूल आश्रम रोड में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी झांकी समारोह का भव्य आयोजन हुआ। समारोह में विद्यालय के विद्यार्थियों ने श्रीकृष्ण की विभिन्न लीलाओं को मनमोहक सजीव झांकियों में सजाया।
विज्ञापन


रानी लक्ष्मीबाई हाउस ने वाणों की शैय्या पर भीष्म पितामह, महाराजा तेज सिंह हाउस ने नंदन वन में राधा-कृष्ण की मनमोहक झांकी प्रस्तुत की। श्रीकृष्ण द्वारा कालिया नाग मर्दन, श्रीकृष्ण का तुला-दान, द्रौपदी-मान-रक्षण आदि झांकियां प्रस्तुत कीं। यहां कार्यक्रम का शुभारंभ नगर पालिका अध्यक्षा मनोरमा देवी ने श्रीकृष्ण की झांकी की आरती उतार कर किया। इस अवसर पर प्रबंधक दीपक दास, प्रधानाचार्या मनोरमा दास, उप प्रधानाचार्या बीना चौहान मौजूद रहे।
विज्ञापन


अमन इंटरनेशनल स्कूल कैंपस में जन्माष्टमी कार्यक्रम धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर विद्यालय के निदेशक नितिन चौहान, प्रधानाचार्य डॉ. आरके उपाध्याय आदि का योगदान रहा। सीआरबी पब्लिक स्कूल में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का पर्व धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर प्रबंधक प्रेममित्र लूथरा, पेट्रीशिया लूथरा, सिंधू अरोरा, प्रधानाचार्य एनके बंस आदि मौजूद रहे। बीएनएल एजूकेशनल एकेडमी मधाऊ, जैक एन जिल स्कूल, पैराडाइज पब्लिक स्कूल मंछना में भी झाकियां सजाई गईं।
विज्ञापन
विज्ञापन


मैनपुरी। डॉ. किरन सौजिया एकेडमी में शनिवार को कृष्ण रूप सज्जा प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। मुरलीधर और राधा के रूप जब बच्चे सामने आए तो सभी तालियां बजाने को विवश हो गए। राधा और कृष्ण के रूप में बच्चों ने जीवंत झांकियां पेश कर शमा बांध दिया। बच्चों ने मोहे पनघट पर नंदलाल छेड़ गयो रे गीत प्रस्तुत कर मनमोहक नृत्य प्रस्तुत किया। इस अवसर पर संस्था के प्रबंधक अशोक कुमार, उप प्रबंधक डॉ. किरन सौजिया, प्रधानाचार्य देवकीनंदन खारिया, उप प्रधानाचार्य विश्वनाथन टीके, रितु द्विवेदी, नीतू तिवारी, गीता चौहान उपस्थित रहे।


भोगांव। केएल इंटरनेशनल एकेडमी में मटकी सजाओ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। मटकी सजाओ प्रतियोगिता में प्रिंस, अलसभा, दीपांशी, सोनम, नंदनी, सांतनु सक्सेना, पायल आदि को विद्यालय के प्रबंधक पंकज पांडेय ने पुरस्कार प्रदान किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed