फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   अटलजी को श्रद्धांजलि देने उमड़ा शहर

अटलजी को श्रद्धांजलि देने उमड़ा शहर

Sat, 25 Aug 2018 11:45 PM IST
Updated Sat, 25 Aug 2018 11:45 PM IST
विज्ञापन
अटलजी को श्रद्धांजलि देने उमड़ा शहर

विज्ञापन
एटा। पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी को शनिवार को श्रद्धांजलि देने शहर उमड़ पड़ा। दो दर्जन स्थानों पर श्रद्धांजलि सभाओं का आयोजन किया गया।

सभाओं में भीड़ जुटाने के महारथी अटल जी का तिलिस्म निधन के बाद भी नजर आया। पर्व की व्यस्तता एवं गर्मी के बाद भी हजारों युवा-बुजुर्ग महिलाएं-बच्चे अपने प्रिय नेता के अंतिम अवशेषों के दर्शन को बेताब नजर आए। शनिवार को पहुंची अस्थि कलश यात्रा को शहर में दो दर्जन से अधिक स्थानों पर पुष्पांजलि अर्पित की गई।

सड़कों के किनारे अटल के चित्र और फूल लिए बैठे समर्थक अटल जी अमर रहें के नारे लगा रहे थे। एक बजे के लगभग दर्जनों गाड़ियों के काफिले के साथ कड़ी सुरक्षा में पहुंची कलश यात्रा को भदवास पर लेने पहुंचे सांसद राजवीर सिंह, जिलाध्यक्ष डॉ. दिनेश वशिष्ठ के साथ प्रदेश सरकार के मंत्री सुरेश राणा भी अस्थि वाहन पर सवार थे।
विज्ञापन


श्रद्धांजलि देने वालों में विधायक विपिन वर्मा डेविड, सत्यपाल सिंह राठौर, वीरेंद्र सिंह वर्मा, पूर्व एमएलसी प्रत्येंद्र पाल सिंह, बिजेंद्र सिंह चौहान चेयरमैन, सचिन उपाध्याय, असीम सोलंकी, नरेंद्र उपाध्याय, डॉ विवेक वशिष्ठ, दिनेश गुप्ता अलीगंज, विनीत भारद्वाज, अर्पित उपाध्याय, सौरभ मिश्र, बसंत पतझड़, प्रेमचंद्र, प्रमोद गुप्ता, विजय पचौरी, दिलीप पचौरी सभासद आदि प्रमुख रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

--------------
यहां हुईं श्रद्धांजलि सभाएं
नगरिया मोड़, पिलुआ, चौथा मील के बाद शहर पहुंचने पर पूर्व जिलाध्यक्ष सुरेंद्र प्रकाश गुप्ता, ब्राहमण समाज, पंडित दीनदयाल चौक, रोडवेज बस स्टेंड, फर्रुखाबाद धर्मशाला, ठंडी सड़क, काली मंदिर, मेहता पार्क, कैलाश गंज, जीटी रोड, गांधी मार्केट, कचहरी रोड पर आयोजित पुष्पांजलि सभाओं में हजारों लोगों ने पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed