{"_id":"5b816bbf42c792464a0c87b6","slug":"61535208383-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिले के पांच डाकघरों में खुलेंगी पोस्टल पेमेंट बैंक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिले के पांच डाकघरों में खुलेंगी पोस्टल पेमेंट बैंक
Updated Sat, 25 Aug 2018 08:26 PM IST
विज्ञापन
पोस्टल बैंक
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरे
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मथुरा। डाकघर भी अब बैंक की तर्ज पर काम करेंगे। एक सितंबर से इसकी शुरुआत हो रही है। जनपद में एक साथ पांच पोस्टल बैंक काम करना शुरू कर देंगे। दिल्ली से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पोस्टल बैंक का शुभारंभ करेंगे। जनपद में पांच स्थानों पर इसका लाइव प्रसारण होगा।
जनपद के मुख्य डाकघर, कोसीकलां डाकघर, बठैन कलां, गिडोह तथा नंदगांव डाकघर में इंडियन पोस्टल पेमेंट बैंक खोले जा रहे हैं। प्रवर डाक अधीक्षक उमराव सिंह ने बताया कि एक सितंबर को दोपहर ढाई बजे दिल्ली से प्रधानमंत्री पोस्टल पेमेंट बैंक का शुभारंभ करेंगे।
जनपद के सभी पांचों जगह पर डाक विभाग की ओर से एलईडी लगाकर दिल्ली के तालकटोरा स्टेडियम से प्रधानमंत्री का डेढ़ घंटे का लाइव प्रसारण दिखाया जाएगा। इसमें ग्रामीणों को अत्याधुनिक डाकघरों का प्रयोग करने और पोस्टल पेमेंट बैंक के बारे में बताया जाएगा।
विज्ञापन
मथुरा के मुख्य डाकघर स्थित पोस्टल पेमेंट बैंक का शुभारंभ सांसद हेमामालिनी करेंगी। पोस्टल पेमेंट बैंक के संचालन के लिए लोगों से खाते खुलवाए जा रहे हैं। पोस्टल पेमेंट बैंक खोलने में डाक विभाग ने एक ही विधानसभा क्षेत्र पर मेहरबानी दिखाई है।