फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mainpuri News ›   रात भर रुक-रुक कर हुई बारिश, तीन मकान गिरे

रात भर रुक-रुक कर हुई बारिश, तीन मकान गिरे

Sat, 25 Aug 2018 09:28 AM IST
Updated Sat, 25 Aug 2018 09:28 AM IST
विज्ञापन
रात भर रुक-रुक कर हुई बारिश, तीन मकान  गिरे
मैनपुर/करहल/औंछा। जिले भर में रातभर रुक-रुक कर बारिश हुई। इससे जगह-जगह जलभराव हो गया। बारिश से तीन कच्चे मकान गिर गए। दिन में भी दिनझिम फुहार पड़ती रही और आसमान में बादल छाए रहे। गुुरुवार शाम को जिले में बारिश हुई। इसके बाद गुरुवार की पूरी रात जिलेभर में रुक-रुक कर बारिश होती रही। बारिश के कारण शहर के लेकर ग्रामीण क्षेत्रों में जलभराव की स्थिति पैदा हो गई।
विज्ञापन


वहीं बारिश के कारण गर्मी से राहत मिली है। थाना औंछा क्षेत्र के गांव चीतई में गुरुवार की देर रात रघुनाथ सिंह का कच्चा मकान बारिश की वजह से ढह गया। परिवार के सभी पांच सदस्य घर के बाहर सो रहे थे। इस वजह से कोई हताहत नहीं हुआ। मकान गिरने के बाद आसपास के लोग बचाव के लिए पहुंचे। मलबे को हटाने के बाद कुछ सामान सही सलामत निकाल लिया गया। बावजूद इसके हजारों का सामान दब कर नष्ट हो गया।
विज्ञापन


वहीं करहल थाना क्षेत्र के गांव असरोही और गढ़िया में दो मकान गिर गए। बारिश के चलते गांव गढ़िया निवासी मुकुट सिंह के मकान का एक हिस्सा धराशाई हो गया। घटना के समय मिट्टी धसकती देख मुकुट सिंह व उसकी पत्नी घर से बाहर निकल आए। इसके बाद मकान का एक हिस्सा ढह गया। वहीं गांव असरोही निवासी इंसाफ सिंह के मकान का एक हिस्सा भी बारिश के चलते गिर गया। पिछले वर्ष भी पीड़ित के मकान का एक हिस्सा गिर गया था। पीड़ित ने प्रशासन से मदद दिए जाने की गुहार लगाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed