{"_id":"5b79aa7c42c79246300f56f6","slug":"61534700156-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पशु चराने गए बालक को सर्प ने डसा, मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पशु चराने गए बालक को सर्प ने डसा, मौत
Updated Sun, 19 Aug 2018 11:05 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
एटा। पशु चराने गए बालक को खेत पर सर्प ने डस लिया। घटना की जानकारी पर परिजन बालक को लेकर बायगीरों के पास पहुंच गए लेकिन हालत बिगड़ती चली गई। बाद में, परिजन बालक को लेकर जिला अस्पताल पहुंचे, जहां परीक्षण के बाद चिकित्सकों ने बालक को मृत घोषित कर दिया। इसके बाद परिजन शव को अस्पताल से रोते बिलखते अपने साथ ले गए।
थाना सकीट क्षेत्र के गांव नगला इंदी निवासी दिलीप (10) पुत्र रामवीर शाम को घर से खेत पर पशु चराने गया था। तभी उसे सर्प ने डस लिया। घटना की जानकारी पर परिजन बालक को बायगीरों के पास ले गए। काफी प्रयास के बाद भी बालक की तबियत में कोई सुधार नहीं हुआ। इसके बाद परिजन बालक को लेकर जिला अस्पताल दौड़े। यहां परीक्षण के बाद चिकित्सकों ने बालक को मृत घोषित कर दिया। इस पर परिजनों में चीत्कार मच गया। लोगों ने बताया कि मृतक दो भाइयों में बड़ा था।