फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   वर्षों पुरानी मांग पूरी होने की उम्मीद से खुश हैं सोरों के लोग

वर्षों पुरानी मांग पूरी होने की उम्मीद से खुश हैं सोरों के लोग

Tue, 24 Jul 2018 11:21 PM IST
Updated Tue, 24 Jul 2018 11:21 PM IST
विज्ञापन
वर्षों पुरानी मांग पूरी होने की उम्मीद से खुश हैं सोरों के लोग
वर्षों पुरानी मांग पूरी होने की उम्मीद से खुश हैं सोरों के लोग - फोटो : अमर उजाला
सोरों (कासगंज)।
विज्ञापन

सोरों को पर्यटन स्थल के रूप में विकास कराने की मुख्यमंत्री के इरादे को लेकर बाशिंदों में बेहद खुशी का आलम है। लगातार लोग अपनी खुशी जाहिर कर रहे हैं। लोगों को उम्मीद है कि विकास के बाद रोजगार के अवसर सृजित होंगे और तीर्थ पर्यटकों को काफी सुविधाएं मिलेंगी। अमर उजाला के इस अभियान की भी लोगों ने सराहना की।
संत तुलसीदास नगर विकास समिति ने बैठक आयोजित की। बैठक में तीर्थ नगरी के विकास संबंधी मुख्यमंत्री की घोषणा पर हर्ष व्यक्त किया गया। समिति के अध्यक्ष डा. प्रभाकर पाराशरी ने कहा कि समिति द्वारा लंबे समय से सूकर क्षेत्र को पर्यटक व तीर्थस्थल घोषित करने की मांग समय-समय पर विभिन्न मंचों पर जनप्रतिनिधियों के समक्ष उठाई गई। अमर उजाला ने विशेष अभियान चलाकर इसे शासन तक पहुंचाया। जन-जन का सहयोग इस अभियान का साथ रहा और अभियान को मुकाम मिला।
विज्ञापन

बैठक में मुनींद्र चौधरी ने कहा कि मुख्यमंत्री ने सोरों की जनता का दिल जीत लिया है। सोरों के लोग काफी समय से यह मांग उठा रहे थे, लेकिन अमर उजाला के अभियान से इस मांग को सफलता मिली है। उन्होंने कहा कि तीर्थनगरी में विकास होने से रोजगार के अवसर सृजित होंगे। तीर्थ पर्यटकों की संख्या भी बढ़ेगी। इस दौरान दाऊ दयाल चौधरी, मनोज मिश्रा, राधारमण महेरे, पंकज चौबे, विनोद गुप्ता, चेतन अग्रवाल आदि ने मुख्यमंत्री की घोषणा पर हर्ष व्यक्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

- अमर उजाला द्वारा गत अगस्त माह में सोरों के धार्मिक व पौराणिक मंदिरों को प्रकाश में लाने का जो काम किया गया था उसके चलते योगी सरकार पर तीर्थ जनों की भावनाओं की कद्र करने का खासा दबाव था। आदित्य काकोरिया, भाजयुमो प्रदेश कार्यसमिति सदस्य।

पूरे भारतवर्ष व विश्व के कई देशों से श्रद्धालु यहां आते हैं। अब सीएम द्वारा इसके विकास की घोषणा से पर्यटकों व श्रद्धालुओं को भविष्य में बेहतर सुविधाएं मिल सकेंगी। अमर उजाला का अभियान सराहनीय रहा। कैलाश चंद्र कटारे, गंगा सभा अध्यक्ष
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed