फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Woman Allegedly Attacked With Knife Over Dowry Demand Husband Among Six Booked

दहेज के लिए कर डाला पाप: एक ननद ने पकड़े हाथ, दूसरी ने घोंप दिया चाकू; आगरा में विवाहिता से हैवानियत

Tue, 25 Aug 2026 08:48 AM IST
Dhirendra Singh अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा Published by: Dhirendra Singh Updated Tue, 25 Aug 2026 08:48 AM IST
सार

आगरा के सदर बाजार क्षेत्र में दहेज में अपाचे बाइक और दो लाख रुपये न मिलने पर ससुराल वालों ने विवाहिता के साथ खौफनाक वारदात को अंजाम दिया। आरोप है कि सास-ससुर के कहने पर एक ननद ने पीड़िता के हाथ पकड़े और दूसरी ने चाकू से हमला कर उसे लहूलुहान कर दिया, साथ ही तीन तलाक की धमकी भी दी।

विज्ञापन
Woman Allegedly Attacked With Knife Over Dowry Demand Husband Among Six Booked
महिला सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगरा के सदर बाजार क्षेत्र में दहेज की मांग पूरी न होने पर विवाहिता को लहूलुहान कर देने का मामला सामने आया है। आरोप है कि एक ननद ने हाथ पकड़े और दूसरी ने चाकू से वार कर घायल कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर विवाहिता का मेडिकल कराया। मामले में पति समेत 6 लोगों पर प्राथमिकी दर्ज की गई है।
विज्ञापन




शमसाबाद की युवती की शादी 7 मई, 2023 को सदर क्षेत्र में शाहरुख के साथ हुई थी। विवाहिता ने पुलिस को बताया कि शादी के कुछ समय बाद ही ससुर राजे, सास बेबी, पति शाहरुख, देवर इरफान उर्फ भोला, ननद हिना और रीना अतिरिक्त दहेज में अपाचे बाइक और दुकान खोलने के लिए दो लाख रुपये मांगने लगे। मांग पूरी नहीं होने पर उत्पीड़न किया।
विज्ञापन


21 अगस्त की रात देवर इरफान ने अभद्रता की। शिकायत पर जान से मारने और पति से तीन तलाक दिलाने की धमकी दी गई। आरोप है कि 23 अगस्त की सुबह सास-ससुर के कहने पर ननदों ने लहूलुहान किया। डीसीपी सिटी सय्यद अली अब्बास ने बताया कि पुलिस प्राथमिकी दर्ज कर विधिक कार्रवाई कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed