{"_id":"6a8d02d75fe0f707c406daee","slug":"bogus-firm-allegedly-causes-rs-7-77-crore-itc-revenue-loss-in-agra-2026-08-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"बोगस फर्म का बड़ा फर्जीवाड़ा: 7.77 करोड़ की आईटीसी चोरी, फर्जी बिलों से सरकार की आंखों में झोंकी धूल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बोगस फर्म का बड़ा फर्जीवाड़ा: 7.77 करोड़ की आईटीसी चोरी, फर्जी बिलों से सरकार की आंखों में झोंकी धूल
Tue, 25 Aug 2026 08:19 AM IST
Dhirendra Singh
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
Published by: Dhirendra Singh
Updated Tue, 25 Aug 2026 08:19 AM IST
सार
आगरा में बोगस फर्म बनाकर 7.77 करोड़ रुपये की राजस्व क्षति पहुंचाने का मामला सामने आया है। जांच में फर्म के घोषित पते पर न कारोबार मिला, न स्टॉक और न ही अभिलेख। राज्य कर अधिकारी की शिकायत पर लोहामंडी थाने में फर्म संचालक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। पुलिस अब आरोपी की गिरफ्तारी की तैयारी में जुटी है।
विज्ञापन
agra
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
आगरा के थाना लोहामंडी में आईटीसी चोरी का एक और मामला सामने आया है। बोगस फर्म बनाकर व्यापारी ने विभाग को 7.77 करोड़ रुपये राजस्व की क्षति पहुंचाई। जांच में फर्जीवाड़ा सामने आने पर कार्रवाई की गई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
राज्य कर अधिकारी खंड-8 जगदीश प्रसाद ने एमएस स्टार ट्रेडर्स के स्वामी पवन सिंह नेगी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई। उन्होंने बताया है कि एमएस स्टार ट्रेडर्स ने आयरन एंड स्टील की खरीद-बिक्री के लिए विभाग से पंजीकरण प्राप्त किया था। ऑनलाइन आवेदन में फर्म स्वामी ने पता दरगाह रोड, नेहरू नगर दर्शाया था। आवेदन के साथ बिजली बिल भी लगाया था।
जांच में पता चला कि व्यापारी के घोषित व्यापार स्थल पर न तो कोई व्यापारिक गतिविधियां हैं। न ही कोई स्टाॅक और अभिलेख पाए गए। व्यापारी की ओर से न तो कोई व्यापार किया न ही माल का परिवहन किया गया। नियम के खिलाफ इनवाॅइसों का आदान-प्रदान कर आईटीसी पास ऑन किया। फर्म ने सभी बिल शिव ट्रेडिंग कंपनी से प्राप्त किए जो अस्तित्व में नहीं है।
विज्ञापन
इसके बावजूद आईटीसी का दावा किया गया। आरोपी ने वर्ष 2020-21 में 7,77,04,668 रुपये की राजस्व की क्षति पहुंचाई। डीसीपी सिटी सय्यद अली अब्बास ने बताया कि मामले में जांच के बाद कार्रवाई की गई है। फर्जी फर्म के संचालक की गिरफ्तारी के लिए टीम को लगाया जाएगा।