फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   16-Year-Old Girl Dies by Suicide After Being Harassed and Blackmailed by Youths in Agra

शोहदों की गंदी हरकत: भाई को मिली धमकी, फिर फंदे पर लटकी मिली किशोरी की लाश; परजिनों ने बताई आत्महत्या की वजह

Tue, 25 Aug 2026 08:15 AM IST
Dhirendra Singh अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा Published by: Dhirendra Singh Updated Tue, 25 Aug 2026 08:15 AM IST
सार

आगरा के हरीपर्वत क्षेत्र में शोहदों की लगातार प्रताड़ना और ब्लैकमेलिंग से तंग आकर 16 वर्षीय किशोरी ने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। आरोप है कि मुख्य आरोपी मृत्युंजय ने घटना से ठीक आधे घंटे पहले किशोरी के भाई को फोन पर जान से मारने की धमकी दी थी, जिसके बाद डरी-सहमी किशोरी ने यह खौफनाक कदम उठाया।

विज्ञापन
16-Year-Old Girl Dies by Suicide After Being Harassed and Blackmailed by Youths in Agra
युवती सांकेतिक - फोटो : ai

विस्तार

 शोहदों से परेशान होकर एक किशोरी ने रविवार दोपहर घर में फंदे से लटक कर जान दे दी। परिजनों का आरोप है कि घटना से आधे घंटे पहले किशोरी के भाई को फोन पर धमकी दी गई थी। हरीपर्वत पुलिस प्राथमिकी दर्ज कर आरोपियों की तलाश कर रही है।
विज्ञापन


मूलरूप से मथुरा निवासी एक व्यक्ति कई वर्षों से हरीपर्वत क्षेत्र में अपनी ससुराल के पास किराए के घर में रहता है। वह और बेटा जूता फैक्टरी में काम करते हैं। पत्नी घरों में काम करती है। पीड़ित ने बताया कि मोहल्ले की एक लड़की ने उनकी 16 वर्षीय बेटी की लंगड़े की चौकी के नगला छिद्दा क्षेत्र में रहने वाले 21 वर्षीय मृत्युंजय से दोस्ती करवा दी। आरोपी ने बेटी से बातचीत कर उसे जाल में फंसा लिया।
विज्ञापन


आरोप है कि बातचीत के बाद वह और उसका चचेरा भाई प्रियांशु, दोस्त अनुज व दीपक बेटी को ब्लैकमेल करने लगे। आरोपी बेटी को अकेला देखकर घर में घुस आते थे। विरोध पर धमकी देते थे। किशोरी के भाई ने बताया कि पुलिस से शिकायत भी की थी पर लोकलाज के कारण प्राथमिकी नहीं दर्ज कराई। इससे आरोपियों के हौंसले बुलंद हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


रविवार को दोपहर 2:30 बजे वह फैक्टरी में काम कर रहे थे। इसी दौरान आरोपी मृत्युंजय ने उन्हें कॉल किया और धमकाते हुए कहा कि आज या तो तेरी बहन मरेगी या फिर तू मारा जाएगा। आधे घंटे बाद ही मोहल्ले के लोगों ने बहन के आत्महत्या करने की सूचना दी। घर पहुंचने पर मुख्य द्वार की कुंडी अंदर और बाहर दोनों ओर से लगी मिली। उन्हें शक है कि आरोपी घर आए और बहन के साथ कुछ ऐसा किया कि वह आत्महत्या करने को मजबूर हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया। सोमवार शाम परिजन ने किशोरी का अंतिम संस्कार कर दिया। वहीं घटना के बाद चारों आरोपी और उनके परिजन घरों से भाग गए हैं।


डीसीपी सिटी सय्यद अली अब्बास ने बताया कि सूचना पर पुलिस पहुंची थी। शव का पोस्टमार्टम कराया गया है। परिजन की तहरीर पर चार युवकों पर प्राथमिकी दर्ज की गई है। आरोपियों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed