{"_id":"5b4f84944f1c1bee748b48c3","slug":"61531937940-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चौकीदार को बंधक बना कर गोदाम से दस हजार लूटे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चौकीदार को बंधक बना कर गोदाम से दस हजार लूटे
Updated Wed, 18 Jul 2018 11:52 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
शिकोहाबाद। मैनपुरी रोड स्थित एक तंबाकू गोदाम पर बीती रात बदमाशों ने चौकीदार को बंधक बना कर गोदाम में रखे दस हजार रुपये लूट लिए। गोदाम स्वामी के बेटे ने तहरीर दी है।
बड़ा बाजार अग्रवाल धर्मशाला के समीप निवासी राजीव कमार बंसल का मैनपुरी रोड पर पराग डेरी के पास गोदाम है। रात में गोदाम की रखवाली के लिए चौकीदार पूरन सिंह बघेल रहता है। शिवम बंसल ने थाने में दी तहरीर में कहा है कि बीती रात चौकीदार पूरन सिंह गोदाम पर सो रहा था कि छह लोग गोदाम पर पहुंचे और चौकीदार को असलाहों के बल पर बंधक बना का डराया-धमकाया।
आरोप है कि बदमाश गोदाम में रखे दस हजार रुपये लूट ले गए। गोदाम के सीसी कैमरे तोड़ते हुए डीवीआर ले गए। शिवम बंसल ने बताया कि बदमाशों ने गोदाम में तोड़फोड़ की। पुलिस ने कहा तहरीर की जांच हो रही है। घटना सही होने पर रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।