{"_id":"5b4a2f874f1c1b4c748b4b96","slug":"61531588487-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"फिर महंगी हो सकती है संपतियों की रजिस्ट्री","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फिर महंगी हो सकती है संपतियों की रजिस्ट्री
Updated Sat, 14 Jul 2018 11:00 PM IST
विज्ञापन
चर्च के बीच की टूटी बाउंड्री
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कासगंज। संपत्ति की रजिस्ट्री के मूल्यों में एक बार फिर वृद्धि होने को है। इसके लिए वार्षिक मूल्य दर सूची का पुनरीक्षण किया जा रहा है। वृद्धि के प्रस्तावों को तहसीलदार व उपनिबंधक कार्यालय में रखा गया है। जिससे लोग अपनी आपत्ति व सुझाव एडीएम वित्त एवं राजस्व को 18 जुलाई तक प्रस्तुत कर सकें।
जिले में संपत्तियों की रजिस्ट्री आदि की दरें काफी अधिक हैं। जिसके कारण संपत्ति की रजिस्ट्रीयां कराने से लोग कतराते हैं। ऐसी स्थिति में कई जरूरतमंदों की संपत्ति की बिक्री नहीं हो पाती। कई स्थान ऐसे हैं जहां रजिस्ट्री की दरें संपत्ति के वास्तविक मूल्य से काफी ज्यादा होती हैं। ऐसी स्थिति में लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। उन्हें अधिक मूल्य का स्टांप भी देना पड़ता है। इस बार की वार्षिक मूल्य सूची में भी वृद्धि के प्रस्ताव हैं। इन प्रस्तावों पर एडीएम राकेश कुमार ने आपत्ति एवं सुझाव मांगे हैं। एडीएम का कहना है कि यदि किसी भी तरह की आपत्ति लोगों में दरों को लेकर है तो वे लिखित रूप से अपनी आपत्ति 18 जुलाई तक उन्हें दे सकते हैं जिससे आपत्तियों की समीक्षा की जा सके।