{"_id":"5b4a2f7a4f1c1b3b748b4ad1","slug":"61531588474-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आठ और लेखपाल किए बर्खास्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आठ और लेखपाल किए बर्खास्त
Updated Sat, 14 Jul 2018 10:56 PM IST
विज्ञापन
lekhpal
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कासगंज। लेखपालों की हड़ताल को लेकर शासन के निर्देश पर प्रशासन ने कड़ा रुख अपनाया है। आठ लेखपालों के खिलाफ बर्खास्तगी की कार्रवाई की गई है। ऐेसे में हड़ताल पर चल रहे 16 और लेखपाल काम पर लौट आए। डीएम ने लेखपालों से शासन के निर्देशों का पालन करते हुए काम पर लौटें।
लेखपाल अपनी मांगों को लेकर 19 जून से हड़ताल पर हैं। अभी तक शासन के द्वारा उनकी मांगों का निस्तारण नहीं किया गया है। लेखपालों की हड़ताल के चलते शासन ने एस्मा लागू कर दिया और हड़ताली लेखपालों के खिलाफ कार्रवाई के निर्देश दिए लेकिन कार्रवाई के बाद भी लगातार लेखपालों का आंदोलन जारी है। कलक्ट्रेट पर लगातार लेखपालों का धरना प्रदर्शन चल रहा है। डीएम ने शनिवार को आठ लेखपालों के खिलाफ बर्खास्तगी की कार्रवाई की है। प्रशासन के कड़े रुख के चलते 16 लेखपाल काम पर लौट आए हैं। यह रिपोर्ट जिलाधिकारी ने शासन को भेज दी है। डीएम ने बताया कि अब तक 45 लेखपाल काम पर लौट चुके हैं। आठ के खिलाफ बर्खास्तगी की कार्रवाई की गई है। वहीं 25 लेखपालों के खिलाफ पूर्व में निलंबन की कार्रवाई की जा चुकी है।
कोई काम पर नहीं लौटा: उपसचिव
कासगंज। लेखपाल संघ के उपसचिव दीपक भारद्वाज ने सोमवार को पत्र जारी कर कहा कि कासगंज, सहावर और पटियाली किसी भी तहसील में कोई भी लेखपाल काम पर नहीं लौटा है। शत प्रतिशत लेखपाल हड़ताल में शामिल हैं। उन्होंने काम पर लेखपालों के लौटने की सूचना को गलत ठहराया।