{"_id":"5b3d10774f1c1bc1248b48cb","slug":"61530728567-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"परिषदीय अंग्रेजी स्कूलों से कन्नी काट रहे शिक्षक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
परिषदीय अंग्रेजी स्कूलों से कन्नी काट रहे शिक्षक
Updated Thu, 05 Jul 2018 12:00 AM IST
विज्ञापन
डैमो
फिरोजाबाद। परिषदीय अंग्रेजी माध्यम स्कूल से शिक्षक कन्नी काट रहे हैं। तीन बार शिक्षक चयन प्रक्रिया के लिए आवेदन मांगे जा चुके हैं। मगर पद के सापेक्ष भर्ती शिक्षकों के आवेदन नहीं आ पा रहे हैं।
वहीं, जिन शिक्षकों का चयन पहले चरण में हो गया था, वो भी स्कूल से दूरी बनाए हैं। बीएसए ने पद भरने के लिए एक बार फिर शिक्षक चयन के लिए आवेदन मांगे हैं। परीक्षा के माध्यम से चयन होगा।
प्राइमरी स्कूलों में कांवेंट जैसी शिक्षा का सपना गरीब बच्चों एवं उनके अभिभावकों को दिखाया था। प्रत्येक ब्लाक में पांच-पांच स्कूल चयनित कर दिए गए। शिक्षकों के 250 पद सृजित किए गए। इसमें शिक्षकों का चयन परिषदीय विद्यालयों में तैनात में से ही किया जाना था।
विज्ञापन
शिक्षकों को अंग्रेजी माध्यम स्कूलों में विशेष लाभ नहीं दिया जा रहा। इससे शिक्षकों ने रुचि नहीं दिखाई। करीब 250 के सापेक्ष 85 शिक्षकों का चयन हुआ है। कई बार चयन प्रक्रिया शुरू हो गई है। 13 जुलाई तक आवेदन स्वीकार किए जाएंगे।
लिखित परीक्षा 20 जुलाई को पंडित मुरारीलाल गर्ल्स इंटर कालेज, नगला श्रोती में आयोजित कराई जाएगी। प्रवेश पत्र 18 और 19 जुलाई को दिए जाएंगे। बीएसए अरविंद पाठक का कहना है कि शिक्षक आवेदन करें।