{"_id":"5b25478b4f1c1bf56e8b85c7","slug":"61529169803-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"किसान का गेहूं न खरीदने सचिव पर अभियोग दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
किसान का गेहूं न खरीदने सचिव पर अभियोग दर्ज
Updated Sat, 16 Jun 2018 10:53 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जसराना। किसानों का गेहूं न खरीदना मलिकपुर साधन सहकारी समिति के सचिव को भारी पड़ गया। किसान ने आईजीआरएस पोर्टल पर डीएम को अपनी शिकायत दर्ज कराई। सचिव के खिलाफ अभियोग दर्ज कराया गया है।
25 मई को नगला खजुरिया निवासी किसान भगवानदास सहकारी समिति पर गेहूं लेकर गए थे। सचिव के न मिलने पर वहां मौजूद कर्मचारियों ने उनको टोकन नंबर दे दिया। चार दिन तक इंतजार कराने के बाद भी किसान का गेहूं नहीं खरीदा गया। किसान ने गेहूं को शिकोहाबाद मंडी में सस्ते दामों में बेच दिया। किसान की तरफ से स्वामी सुरेशानंद निवासी दिहुली ने पोर्टल पर डीएम के नाम शिकायत दर्ज कराई। इस पर डीएम ने एआर कॉपरेटिव विवेक कौशल से जांच कराई तो जांच सही निकली।
डीएम ने एआर कापरेटिव को सचिव के खिलाफ दंडात्मक कार्रवाई करने के आदेश दिए। एआर कापरेटिव के निर्देश पर सहायक विकास अधिकारी सहकारिता शांतिस्वरुप ने साधन सहकारी समिति के सचिव मानिक चंद्र के खिलाफ अभियोग दर्ज कराया है। साधन सहकारी समिति के किसान भगवानदास ने केंद्रों की खामियों को उजागर किया है। किसानों को वारदाना न होने की बात कहकर लौटाया गया। लेकिन केंद्र पर रोजाना ही खरीद होती रही है।