फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   कड़ी सुरक्षा के बीच अदा की अलविदा जुमे की नमाज

कड़ी सुरक्षा के बीच अदा की अलविदा जुमे की नमाज

Fri, 08 Jun 2018 11:21 PM IST
Updated Fri, 08 Jun 2018 11:21 PM IST
विज्ञापन
कड़ी सुरक्षा के बीच अदा की अलविदा जुमे की नमाज
कड़ी सुरक्षा के बीच अदा की अलविदा जुमे की नमाज - फोटो : अमर उजाला
कासगंज।
विज्ञापन

जिलेभर में अलविदा जुमा की नमाज कड़ी सुरक्षा के बीच अदा की गई। जिले में 205 मस्जिदों में लाखों लोगों ने नमाज अदा कर हर खास-ओ-आम के लिए दुआ मांगी। हर जगह प्रशासन और पुलिस ने सुरक्षा के इंतजाम किए। कई स्थानों पर नमाज के लिए रूट डायवर्ट किए गए।
नगर की जामा मस्जिद में मौलाना मुफ्ती मुदस्सिर, मस्जिद मुहम्म्दी चौक निहारन में मौलाना अस्ररूल्लाह, मस्जिद छप्पर वाली में मुफ्ती मुहम्मद खुबैब, मस्जिद रंग रे जान में हाफिज इकराम, मस्जिद फारूक आजम में हाफिज अकरम, मस्जिद गेरू शाह में मोहम्मद फैसल, मस्जिद कब्रिस्तान में हाफिज औरंगजेब, मस्जिद बिलाल में हाफिज मुहम्मद हाशिम, अशोक नगर में हाफिज मुकीम ने नमाज पढ़ाई। जमीयत उलमा के जिला अध्यक्ष व शहर मुफ्ती डॉक्टर मेाहम्मद खुबैब व जिला सेक्रेटरी मौलाना असरार उल्लाह फलाही ने कहा कि इस्लाम इंसानियत की तालीम देता है। भेदभाव मिटाकर भूखे को खाना खिलाने, रोते हुए के आंसू पोंछने, बीमार को इलाज, प्यासे को पानी, बेघर को घर, अशिक्षित को शिक्षा देना ही इस्लाम है। उन्होंने कहा कि सभी लोग ईद मनाने से पहले गरीब के परिवार में ईद मनाने की फिक्र करें।
विज्ञापन

सभी मस्जिदों पर मजिस्ट्रेटों एवं पुलिस बल की तैनात किया गया। शहर में एसडीएम सदर देवेंद्र प्रताप, सीओ बीएसवीर कुमार सहित कोतवाली पुलिस, पीएसी व अन्य थानों का पुलिस बल भी तैनात किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

डीएम, एसपी ने भ्रमण कर लिया जायजा
कासगंज। जिलाधिकारी आरपी सिंह एवं पुलिस अधीक्षक शिव हरि मीणा ने अलविदा जुमा की नमाज पर कड़ी नजर रखी। पूरे जिले से दोनों ही अधिकारी अपडेट लेते रहे। डीएम, एसपी ने काफिले के साथ नगर के जामा मस्जिद इलाके सहित अन्य इलाकों में भ्रमण करते हुए व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इसके अलावा अन्य स्थानों पर भी भ्रमण करते हुए पहुंचे। जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने इस मौके पर कहा कि ईद पर्व को लेकर सुरक्षा की व्यवस्थाएं सुनिश्चित की गईं हैं। सभी लोग सौहार्द के साथ त्यौहार मनाएं।
प्रशासन का शुक्रिया अदा किया
कासगंज। जमीयत उलमा के जिला सचिव हाजी तनवीर अहमद मदनी ने शासन प्रशासन की विद्युत संबंधी व्यवस्था दुरुस्त रखने और सफाई के अच्छे प्रबंध के लिए आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि सभी व्यवस्थाएं सुचारु रहने से लोग काफी खुश हैं।

रूट किया डायवर्ट
कासगंज। जामा मस्जिद के बाहर और नदरई गेट मस्जिद के बाहर सड़क पर ही जुमा अलविदा की नमाज अदा करने के लिए व्यवस्थाएं की गईं। इसके लिए रूट डायवर्ट किया गया। नमाज संपन्न होने के बाद सामान्य रूप से रूट की बहाली हुई। सड़क पर आवारा पशुओं को रोकने के लिए नगरपालिका के कर्मी भी लगाए गए। इन इलाकों में पुलिस की मुस्तैदी काफी अधिक रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed