फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   जमीन में दफन है बेटे का शव निकाल लो

जमीन में दफन है बेटे का शव निकाल लो

Mon, 04 Jun 2018 11:46 PM IST
Updated Mon, 04 Jun 2018 11:46 PM IST
विज्ञापन
जमीन में दफन है बेटे का शव निकाल लो
Letter - फोटो : demo pic
एटा। 22 दिन पहले मिरहची जाते वक्त लापता हुए युवक दुष्यंत की हत्या कर शव दफनाने की सूचना सोमवार को परिजनों को चिट्ठी भेजकर दी। पुलिस ने चिट्ठी में लिखी जगह पर जाकर जेसीबी से खोदाई कराई। इस दौरान शव पुलिस को शव के कुछ अवशेष मिले। चिट्ठी में प्रेम प्रसंग को लेकर हत्या का जिक्र किया गया है।
विज्ञापन

थाना मारहरा के गांव तुला निवासी दुष्यंत (22) पुत्र अनूपसिंह बीती 12 मई को बाइक लेकर मिरहची गया था। उसी समय वह अचानक लापता हो गया। इसकी रिपोर्ट परिजनों ने थाना मारहरा में दर्ज कराई थी। सोमवार को दुष्यंत की हत्या कर शव को गांव अंबारी के समीप दफनाने की सूचना परिजनों को अज्ञात व्यक्ति द्वारा भेजी गई चिट्ठी से मिली। पत्र में प्रेम प्रसंग के चलते हत्या किए जाने का जिक्र किया है। पत्र में लिखी जानकारी से परिजनों ने पुलिस को अवगत कराया। सूचना पर मारहरा, मिरहची, देहात पुलिस ने जेसीबी से चिट्ठी में लिखी जगह पर खोदाई कराई। इस दौरान पुलिस को गड्ढे से हाथ एवं पैर का कुछ अवशेष मिला है। हालांकि युवक पूरा शव बरामद नहीं हो सका। अवशेष मिलने के बाद परिजन हत्या की बात को सही मान रहे हैं, हालांकि पुलिस इसे पूरी तरह से ठीक नहीं मान रही। अपर पुलिस अधीक्षक संजय कुमार ने बताया कि अवशेष मिले हैं। इसके बाद पूरे शव और मामले की जांच कराई जा रही है।
विज्ञापन

-----------
खोजी कुत्तों से कराई शव की तलाश
एटा। शव दफनाने की खबर पाकर जहां पुलिस ने एक तरफ जेसीबी से मिट्टी हटवाते हुए शव की तलाश कराई। दूसरी तरफ पुलिस व प्रशासन ने खोजी कुत्तों के माध्यम से भी शव की तलाश कराई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed