{"_id":"5ad2124e4f1c1b64098b4813","slug":"61523716686-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रेलवे जंक्शन पर युवक ने कीटनाशक खाया, मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रेलवे जंक्शन पर युवक ने कीटनाशक खाया, मौत
Updated Sat, 14 Apr 2018 08:19 PM IST
विज्ञापन
युवक की मौत
- फोटो : डैमो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मथुरा। जयपुर से आए एक युवक ने मथुरा जंक्शन पर कीटनाशक का सेवन कर लिया। सरकुलेटिंग एरिया में दर्द से तड़प रहे युवक को जीआरपी ने अस्पताल में भर्ती कराया। उपचार के दौरान युवक की मौत हो गई।
राजस्थान धौलपुर जनपद के रायखेड़ा के वार्ड 20 निवासी 23 वर्षीय युवक कमल कांत शर्मा पुत्र अशोक शर्मा जयपुर में रहकर सेना भर्ती की तैयारी कर रहा था। कमलकांत शर्मा किसी ट्रेन से रात्रि को मथुरा जंक्शन आया और तड़के 4:30 बजे जंक्शन पर उसने कीटनाशक का सेवन कर लिया। इसके बाद वह सरकुलेटिंग एरिया में डीलक्स शौचालय के निकट लेट गया और दर्द से चिल्लाने लगा।
सूचना पर जीआरपी के सिपाही पहुंच गए और उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया। पूछताछ में कमलकांत शर्मा ने बताया कि उसने कीटनाशक खा लिया है। उसने जीआरपी को कीटनाशक का खाली पैकेट भी बैग से उपलब्ध कराया। सुबह नौ बजे उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन
जीआरपी ने कमलकांत के परिवारीजनों को सूचना दी और शव पोस्टमार्टम को भेज दिया। जीआरपी प्रभारी गौरव सक्सेना ने बताया कि कमलकांत के पास से जयपुर से हरिद्वार का टिकट व तीन मोबाइल मिले हैं। मोबाइल की कॉल डिटेल निकालकर जहर खाने के कारणों का पता लगाया जा रहा है।