फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   बिजली गिरने से दस बीघा गेहूं की फसल जली

बिजली गिरने से दस बीघा गेहूं की फसल जली

Mon, 09 Apr 2018 11:28 PM IST
Updated Mon, 09 Apr 2018 11:28 PM IST
विज्ञापन
बिजली गिरने से दस बीघा गेहूं की फसल जली
फिरोजाबाद/मक्खनपुर। थाना क्षेत्र के जाफराबाद गांव में थ्रेसर से कटाई के लिए एकत्र दस बीघा गेहूं की फसल बिजली गिरने से जलकर राख हो गई। सूचना पर किसान खेत की ओर दौड़ा तो देखा बारिश होने के बाद भी उसकी फसल जल रही थी। सूचना पर फायर ब्रिगेड वाहनों ने पहुंच कर आग पर काबू पाया।
विज्ञापन


ग्राम जाफराबाद निवासी मुन्नालाल ने अपने खेत में बोई दस बीघा गेहूं की फसल थ्रेसर से गहाई के लिए काटकर एकत्र की थी। सोमवार को सुबह तेज आंधी और बारिश शुरू हुई तो किसान फसल बचाने के लिए दौड़े। बारिश के दौरान तेज चमक के साथ गेहूं के ढेर पर बिजली के गिरने से फसल धू-धू कर जलने लगी। ग्रामीणों ने फसल जलने की सूचना किसान और अग्निशम विभाग को दी।
विज्ञापन


सूचना पर ब्रिगेड वाहन जब तक मौके पर पहुंचा, तब तक फसल जलकर राख हो चुकी थी। गेहूं की फसल के जलने से किसान को करीब एक लाख रुपये का नुकसान हुआ है। सूचना पर लेखपाल मौके पर नहीं पहुंचा। एसडीएम शिकोहाबाद अंबरीश कुमार बिंद ने कहा किसी किसान की बिजली गिरने से गेहूं की फसल बर्बाद हुई है तो टीम भेजकर इसकी जांच को करा कर पीड़ित किसान को मुआवजा दिलाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed