फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mainpuri News ›   भारत का रहने वाला हूं, भारत की बात सुनाता हूं...

भारत का रहने वाला हूं, भारत की बात सुनाता हूं...

Sat, 07 Apr 2018 11:42 PM IST
Updated Sat, 07 Apr 2018 11:42 PM IST
विज्ञापन
भारत का रहने वाला हूं, भारत की बात सुनाता  हूं...
मैनपुरी। इस देश को आजाद कराने में तमाम लोगों ने अपने प्राण न्योछावर किए। देश के अमर शहीदों, बलिदानियों, सुरक्षा बलों के जवानों ने देश को आजाद कराने, देश की सरहदों की रक्षा करने के लिए अपने प्राणों की आहुति दी। हम सब ऐसे वीर सपूतों के प्रति नतमस्तक, कृतज्ञ हैं। उन्हीं की वजह से आज हम खुली हवा में सांस ले रहे हैं। यह बातें डीएम प्रदीप कुमार ने श्रीदेवी मेला एवं ग्राम सुधार प्रदर्शनी में आयोजित एक शाम राष्ट्र के नाम कार्यक्रम के दौरान कहीं।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि हम सब के कंधों पर देश की एकता, अखंडता को बनाए रखने की जिम्मेदारी है। हमें शहीदों की कुर्बानियों को बेकार नहीं जाने देना चाहिए। देश के हित में कार्य करने का फर्ज हम सभी को अदा करना चाहिए। कार्यक्रम की शुरुआत संजय एंड पार्टी के कलाकारों ने देश भक्ति के गीतों से की। शिवानी ने सत्यम-शिवम-सुंदरम पर मोहक नृत्य प्रस्तुत किया। आमिर ने है प्रीत जहां की रीत सदा, मैं गीत वहां के गाता हूं, भारत का रहने वाला हूं भारत की बात सुनाता हूं।
विज्ञापन


यह देश है वीर जवानों का..., संदेशे आते हैं, हमें तड़पाते हैं... देशभक्ति के गीतों को सुनाया। तो पंडाल में बैठे सभी लोगों के मन में देशभक्ति की भावना जागृत हो गई। इस अवसर पर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. अरविंद गुप्ता, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी विजय प्रताप सिंह, लक्ष्मण कुमार, संकोच गोड, एससाराभाई, अजय सागर, आरडी गुप्ता, शाहबुद्दीन, संयोजक कन्हैयालाल धूसिया, किशन दुबे, सौरभ जैन, आशीष धूसिया, आशुतोष तिवारी, राजू पेंटर मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed