{"_id":"5abd23cd4f1c1bf0618b4645","slug":"61522344909-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आठ मकानों में लगी आग, लाखों की क्षति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आठ मकानों में लगी आग, लाखों की क्षति
Updated Thu, 29 Mar 2018 11:35 PM IST
विज्ञापन
आठ मकानों में लगी आग, लाखों की क्षति
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कासगंज।
इस्माइलपुर गांव में गुरुवार की दोपहर में आठ कच्चे मकानों में आग लगने से लाखों रुपये का सामान जल गया। दमकल कर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। आग से हुई क्षति का आकलन करने राजस्व विभाग की टीम मौके पर पहुंची।
आगजनी की घटना दोपहर को करीब एक बजे हुई। जब ग्रामीण सेवाराम के घर में अचानक छप्पर में से आग की लपटें उठने लगीं। जब तक परिजन कुछ समझ पाते तब तक आग ने विकराल रूप ले लिया। तेजी से आग ने पूरे घर को आगोश में ले लिया। ग्रामीण जान बचाकर जैसे तैसे बाहर निकल आए। देखते ही देखते आस पास के अन्य घरों में भी आग फैल गई। ग्रामीणों ने आग पर काबू करने के प्रयास शुरू किए, लेकिन आग की विकराल लपटें ग्रामीणों के प्रयासों से शांत नहीं हो पाईं।
अग्निकांड में सेवाराम की बकरी एवं उसके 4 बच्चे, 30 हजार रुपये की नकदी व घरेलू सामान जलकर राख हो गया। ग्रामीण रघुवीर सिंह के घर में रखे कपड़े, चैन, पायल, अंगूठी, अनाज, बर्तन जल गए । शैतान सिंह का घरेल सामान, अनाज, 4 हजार की नकदी, कपड़े, चारपाई, मोतीलाल के बर्तन, अनाज, चारपाई कपड़े जल गए। विकास का इंजन, ट्रॉली, व घरेलू सामान, अशोक की ट्रॉली, घरेलू सामान, कपड़े, शंकर लाल के मकान में रखे कपड़े, घरेलू सामान, रामवीर का पंप सैट, कपड़े, चारपाई व अन्य घरेलू सामान जल कर राख हो गया। प्रेस का काम करने वाले रघुवर की दुकान पर रखे सभी कपड़े भी जल गए, उसका प्रेस काउंटर भी जल गया। आठों अग्नि पीड़ित परिवारों का घर में रखा सभी सामान जल कर राख हो गया। सूचना पर पहुंची दमकल की गाड़ी और दमकल कर्मियों ने 4 घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। घटना के बाद पूरे गांव के लोग भी आग पर काबू करने के प्रयासों में जुट गए।