{"_id":"5ab926b74f1c1b264e8b45ed","slug":"61522083511-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क किनारे मिले दुधमुंहे को भेजा बाल संरक्षण गृह मथुरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सड़क किनारे मिले दुधमुंहे को भेजा बाल संरक्षण गृह मथुरा
Updated Mon, 26 Mar 2018 10:49 PM IST
विज्ञापन
baby
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कासगंज।
बाल कल्याण समिति ने 12 दिन पूर्व लावारिश हॉल में सड़क किनारे मिले एक दुधमुंहे बालक को बाल संरक्षण गृह मथुरा भेज दिया है। अब तक बालक का पालन करने वाले दंपती को प्रार्थना पत्र लगाने के बाद ही बालक सुपुर्दगी में दिया जाएगा।
15 मार्च को शहर के लक्ष्मीगंज क्षेत्र में एक दुकान के चबूतरे के 15-20 दिन का बच्चा कपड़े में लिपटा हुआ मिला। उसके पास में ही दूध की बोतल, आदि सामान भी रखा हुआ था। लोगों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने बच्चे का चिकित्सीय परी क्षण कराया। इसके बाद इस बच्चे को उपनिरीक्षक विक्रांत ने लालन पालन के जीतू निवासी पायल टाकीज के सुपुर्द कर दिया ताकि बच्चे का वारिस आने पर उसके सुपुर्द कर दिया जाए। इसके साथ ही मामले की जानकारी बाल कल्याण समिति को दी गई। बच्चे का कोई बारिश न आने पर बाल कल्याण समिति ने उसे बाल संरक्षण ग्रह मथुरा भेजने का निर्णय लिया। समिति के सदस्य मोहम्मद मियां ने बताया कि बच्चे को बाल संरक्षण गृह मथुरा भेज दिया गया है। 12 दिन से बच्चे का पालन पोषण करने वाले जीतू व उसकी पत्नी राजकुमारी को बालक को गोद लेने के लिए अपना आवेदन करना होगा। सभी औपचारिकताएं पूरी करने के बाद ही बच्चे को उनकी सुपुर्दगी में दिया जाएगा।