{"_id":"5aa14cc14f1c1b585f8b5443","slug":"61520520385-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ऊंची सड़क निर्माण पर लोगों ने जताया गुस्सा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ऊंची सड़क निर्माण पर लोगों ने जताया गुस्सा
Updated Thu, 08 Mar 2018 08:28 PM IST
विज्ञापन
डेमो
- फोटो : डेमो
वृंदावन (मथुरा)। नगर के पॉश इलाके माने जाने वाले जंगलकट्टी में लोक निर्माण विभाग की ओर से बनवाई जा रही सड़क के चलते क्षेत्रवासियों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। गुरुवार को क्षेत्रीय लोगों ने लोक निर्माण विभाग के खिलाफ प्रदर्शन कर अपना विरोध जताया। वहीं, मौके पर पहुंचकर नगर निगम के महापौर डा. मुकेश आर्य बंधु ने लोगों को समस्या के समाधान का भरोसा दिलाया।
क्षेत्रीय व्यापारी गोविंद गौतम एवं जगमोहन अग्रवाल का कहना है कि क्षेत्र ठाकुर बांकेबिहारी मंदिर, ठाकुर राधाबल्लभ मंदिर, प्राचीन दाऊजी मंदिर आने जाने का प्रमुख रास्ता भी है। यहां सड़क रोड से काफी ऊंची बनाई जा रही है जो कि गलत है। पवन अग्रवाल एवं सेवक शरण सिंघल ने कहा कि क्षेत्र में जलभराव की वर्षों पुरानी समस्या है। बरसात के दिनों में कई इलाकों का पानी बहता हुआ इस रास्ते पर आकर इकट्ठा हो जाता है। यदि सड़क ऊंची हुई तो यह पानी सीधे क्षेत्रवासियों के घरों व दुकानों में प्रवेश कर जाएगा।
प्रदर्शन करने वाले लोगों में संजय शर्मा, मोहन लाल अग्रवाल, विजय अग्रवाल, प्रेम बिहारी शर्मा, कमल किशोर शर्मा, उदय, पिंटू अग्रवाल, श्याम बिहारी, अंकित, हरि ठाकुर, कृष्णा अग्रवाल, ओमप्रकाश, चंद्रप्रकाश उपस्थित थे।