{"_id":"5a9d51b04f1c1b585f8b4c1f","slug":"61520259504-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रिटायर्ड दरोगा की हत्या में पूर्व प्रधान सहित चार लोग नामजद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रिटायर्ड दरोगा की हत्या में पूर्व प्रधान सहित चार लोग नामजद
Updated Mon, 05 Mar 2018 07:55 PM IST
विज्ञापन
डेमो
- फोटो : डेमो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मथुरा। थाना महावन के गांव नगला लोका में पूर्व प्रधान के बेटे की सगाई में हुई रिटायर्ड दरोगा रसाल सिंह की हत्या के मामले में पूर्व प्रधान, उसके भाई और रिश्तेदार सहित चार लोगों को नामजद किया गया है। मामले में मृतक के पुत्र ने नामजद रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
रविवार सायं पांच बजे नगला लोका के पूर्व प्रधान मोहन सिंह के बेटे गजेंद्र सिंह की सगाई थी। इसमें शामिल होने गए थाना महावन के रिटायर्ड दरोगा रसाल सिंह की सगाई समारोह में गोली लगने से मौत हो गई थी। महावन पुलिस ने रिटायर्ड दरोगा के शव का देर रात पोस्टमार्टम कराया।
रिटायर्ड दरोगा के बेटे मोहित प्रताप सिंह ने नगला लोका के पूर्व प्रधान मोहन सिंह, उसके भाई लाखन सिंह सहित परिवार के तारा सिंह और रिश्तेदार मांट निवासी गोला के खिलाफ गोली मारकर हत्या कर देने की रिपोर्ट दर्ज कराई है। एसओ महावन ने बताया कि गोली दरोगा की गर्दन के ऊपर जबड़े में लगी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन