फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   अंग्रेजी की परीक्षा में पकड़े आठ फर्जी छात्र, कक्ष निरीक्षक हटाया

अंग्रेजी की परीक्षा में पकड़े आठ फर्जी छात्र, कक्ष निरीक्षक हटाया

Fri, 09 Feb 2018 10:41 PM IST
Updated Fri, 09 Feb 2018 10:41 PM IST
विज्ञापन
अंग्रेजी की परीक्षा में पकड़े आठ फर्जी छात्र, कक्ष निरीक्षक हटाया
अंग्रेजी की परीक्षा में पकड़े आठ फर्जी छात्र, कक्ष निरीक्षक हटाया - फोटो : अमर उजाला
कासगंज।
विज्ञापन

बोर्ड परीक्षा के तीसरे दिन पहली पाली में हाईस्कूूल की परीक्षा में आठ फर्जी परीक्षार्थी पकड़े। वहीं सात छात्रों को नकल करते हुए पकड़ा। एक छात्र के पास से मोबाइल भी बरामद किया गया। इन अनियमितताओं के चलते एक कक्ष निरीक्षक को परीक्षा ड्यूटी से हटा दिया गया। दूसरी पाली में इंटर गणित की परीक्षा में एक भी नकलची नहीं मिला।
हाईस्कूल की अंग्रेजी की परीक्षा के दौरान अनोखे लाल इंटर कॉलेज नाथूपुर में फर्जी छात्रों के परीक्षा देने का बड़ा मामला सामने आया। जिला विद्यालय निरीक्षक आरएसएस राजपूत एवं डीसी आरके भारती ने फर्जी छात्र नासिर, नईम अख्तर, राजेंद्र प्रसाद, दान सिंह, अजीत कठेरिया, आरिफ को पकड़ लिया। आरिफ अपने साथ मोबाइल भी परीक्षा कक्ष के अंदर ले गया। फर्जी छात्र अपनी जन्म तिथि बदलकर परीक्षा में शामिल हो गए। इन सभी की उम्र से 20 साल से ऊपर है। उम्र अधिक देखकर पूछताछ की गई तो पूरे मामले का खुलासा हो गया। इस विद्यालय के कक्ष निरीक्षक को परीक्षा ड्यूटी से हटा दिया। बीएसए गीता वर्मा ने चतुर्वेदी इंटर कालेज जहांगीरपुर से छात्र पंकज के स्थान पर कुलदीप को तथा कपिलदेव के स्थान पर शिशुपाल सिंह को परीक्षा देते पकड़ लिया। बीएसए ने मां केला देवी इंटर कॉलेज नगला खिमाई से दो परीक्षार्थियों को नकल करते पकड़ लिया। जबकि डीसी से ब्राइट फ्यूचर इंटर कॉलेज गंजडुडवारा मेें छात्र-छात्रा, रईसा इस्माइल उच्चतर माध्यमिक विद्यालय से एक परीक्षार्थी को नकल करते पकड़ लिया। सुभाष इंटर कॉलेज नौगवां में केंद्र व्यवस्थापक नेदो को नकल करते पकड़ लिया। पटियाली के उपजिलाकिधकारी धीरेंद्र सिंह ने भी क्षेत्र के कई विद्यालयों का निरीक्षण किया। छात्रों के परिचय पत्र, आधार कार्ड आदि चैक किए। सीसीटीवी कैमरे की पुटेज भी चैक की।
विज्ञापन


दूसरी बार दे रहे थे हाईस्कूल की परीक्षा
अनोखे लाल इंटर कॉलेज पर पकड़े गए फर्जी परीक्षार्थी दूसरी बार अपनी हाईस्कूल की परीक्षा दे रहे थे। इन परीक्षार्थियों ने अपनी जन्म तिथि बदलवाकर कम कर ली ताकि सरकारी नौकरी में उम्र की बाधा न बने।
विज्ञापन
विज्ञापन




एक नकलची और एक दूसरे की जगह परीक्षा देते पकड़ा, एफआईआर
एटा में शुक्रवार को सुबह की पाली में एक नकलची के अलावा एक फर्जी परीक्षार्थी और पकड़ा गया। इसके साथ ही जिले में अभी तक चार दूसरों की जगह परीक्षा देते एवं चार नकलचियों के विरुद्ध कार्रवाई हुई है। हाईस्कूल अंग्रेजी विषय में 12312 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे।
बोर्ड परीक्षाओं में नकलचियों के साथ फर्जी परीक्षार्थियों पर भी शिकंजा कसता जा रहा है। शुक्रवार सुबह की पाली में संपन्न हाईस्कूल अंग्रेजी परीक्षा में महारानी लक्ष्मीबाई बालिका केंद्र पर पहुंचीं सेक्टर मजिस्ट्रेट प्रज्ञा शर्मा ने कक्ष निरीक्षकों को प्रवेशपत्र फोटो के मिलान के निर्देश दिए। साथ ही स्वयं भी कुछ छात्रों के प्रवेश पत्र देखे। इसी दौरान उन्हें एक छात्र संदिग्ध लगा। पहले तो वह अपने को सही बताता रहा, लेकिन बाद में उसने अपना नाम रामनरेश निवासी कुसाड़ी बताते हुए स्वीकार किया कि वह मां मदालसा इंटर कालेज के छात्र की जगह परीक्षा दे रहा था। इसके बदले में उससे तीन हजार रुपये तय हुए हैं। सूचना जिलाधिकारी को दी साथ ही उक्त फर्जी को पुलिस को सौंप दिया। केंद्र व्यवस्थापक डॉ विनीता तिवारी ने लिखित तहरीर दी है। बताते चलें कि सेक्टर मजिस्ट्रेट इससे पूर्व भारतीय इंटर कालेज न्यौराई पर भी तीन मुन्नाभाइयों के विरुद्ध कार्रवाई करा चुकी हैं।

सुबह की पाली में ही बीडीआरएस इंटर कालेज केंद्र पर हाईस्कूल का एक नकलची पकड़ा गया। इसके साथ ही नकलचियों की संख्या बढ़कर चार हो गई। वहीं चार फर्ज्ी को पुलिस को सौंपा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed