{"_id":"5a316dd04f1c1bc8678c1419","slug":"61513188816-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आगरा में बोले राजबब्बर, राहुल के कमान संभालने के बाद कांग्रेस में होंगे ये बड़े बदलाव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आगरा में बोले राजबब्बर, राहुल के कमान संभालने के बाद कांग्रेस में होंगे ये बड़े बदलाव
Updated Wed, 13 Dec 2017 11:43 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आगरा। कांग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष राजबब्बर का कहना है कि राहुल गांधी के पार्टी अध्यक्ष बनने से कार्यकर्ता नई ऊर्जा से काम करेंगे। उन्होंने कहा कि जल्द ही संगठन में बड़े पैमाने पर फेरबदल किया जा सकता है।
आगरा में एक पार्टी कार्यकर्ता के घर शोक संवेदना व्यक्त करने आए राजबब्बर ने कहा कि गुजरात के चुनाव में भाजपा ने जिस तरह से अपनी पूरी ताकत झोंकी है, उससे साफ है कि भाजपा के पैर अब उखड़ने लगे हैं। गुजरात मॉडल की पोल भी अब खुल चुकी है।
प्रधानमंत्री के आरोपों पर कहा कि उन्हें पद की गरिमा का ख्याल रखना चाहिए। नगर निकाय चुनाव में पार्टी के प्रदर्शन पर वह चुप्पी साध गए। एक सवाल के जवाब में उन्होंने बताया कि अब राहुल गांधी अध्यक्ष बने हैं तो निश्चय ही देश के साथ प्रदेश के संगठन में भी बड़े बदलाव होंगे। उन्होंने ये भी संकेत दिए कि जिलों और शहरों में भी संगठन में बदलाव किया जा सकता है।