फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   दहेज के लिए तीन विवाहिताओं की गई जान

दहेज के लिए तीन विवाहिताओं की गई जान

Tue, 28 Nov 2017 08:38 PM IST
Updated Tue, 28 Nov 2017 08:38 PM IST
विज्ञापन
दहेज के लिए तीन विवाहिताओं की गई जान
हत्या - फोटो : डेमो
मथुरा। जनपद में तीन विवाहिताएं दहेज की भेंट चढ़ गईं। इसमें रिफाइनरी के छड़गांव में विवाहिता का शव फांसी पर लटका मिला। आरोप है कि पहले उसे रस्सी से गला घोंटकर मारा गया और उसके बाद फांसी पर लटकाकर आत्महत्या का रूप दिया गया। बलदेव के गांव पटलौनी में ससुरालीजनों पर विवाहिता को जलाकर मारने का आरोप लगा है। वहीं, तीसरी घटना में ससुरालवालों पर हाईवे के गांव महोली में विवाहिता को मारकर अंतिम संस्कार करने का आरोप है।
विज्ञापन


धौलपुर के गांव सहायपुर निवासी वीरी सिंह की बेटी (19) का विवाह रिफाइनरी के छड़गांव निवासी मान सिंह के बेटे बंटी से सात माह पहले ही हुआ था। मंगलवार की सुबह विवाहिता फांसी पर लटकी मिली। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम को भिजवाया। पड़ोसी की सूचना पर पहुंचे मायकेवालों ने ससुरालियों पर रस्सी से गला घोंटकर मारने का आरोप लगाया है। फिलहाल ससुरालीजन फरार हैं।
विज्ञापन


थाना बलदेव के गांव अकोस निवासी हरगोविंद की 19 वर्षीय बेटी डोली का विवाह बलदेव के गांव पटलौनी निवासी केशवदेव के पुत्र पुष्पेंद्र से हुआ था। मायके वालों का आरोप है कि सवा साल पहले हुए विवाह के बाद से ससुरालीजन दहेज की मांग कर रहे थे। ससुरालीजनों से जलाकर हत्या की है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम को भिजवाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


एक अन्य घटना 25 नवंबर की है। होडल के गांव वासवा निवासी धर्मवीर की 21 वर्षीय बेटी कमलेश का विवाह थाना हाईवे के गांव महोली निवासी पीतम सिंह के पुत्र पुरुषोत्तम से तीन साल पहले हुआ था। चाचा मंगल सिंह का आरोप है कि उनकी भतीजी को ससुरालीजनों ने मारकर अंतिम संस्कार भी कर डाला। 26 नवंबर को भतीजी के मरने की खबर ससुरालियों ने दी। इसी घर में छोटी बेटी संतोष का विवाह भी हुआ था। पिता की तहरीर पर ससुर पीतम, जेठ प्रेम सिंह, ओमप्रकाश, पति पुरुषोत्तम, सास शकुंतला, ननद माया और राजकुमारी के खिलाफ थाना हाईवे में दहेज हत्या में मुकद्दमा दर्ज कराया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed